SIR Form: BLO ने आपका फॉर्म अपलोड किया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

SIR Form: देश के कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। 4 नवंबर 2025 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब इसमें कुछ दिनों का ही समय बचा है। अगर आपने ऑफलाइन फॉर्म भरा है और BLO ने आपका फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट किया या नहीं उसे भी घर बैठे मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड29 Nov 2025, 08:15 PM IST
SIR Form: देश के 9 राज्यों में SIR प्रक्रिया चल रही है।
SIR Form: देश के 9 राज्यों में SIR प्रक्रिया चल रही है।

SIR Form: चुनाव आयोग ने देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरुआत कर दी है। दो दशक बाद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR की शुरुआत हुई। बिहार में सफल क्रियान्वयन के बाद 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसका मकसद वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण करना है। चुनाव आयोग ने SIR में लगे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। वहीं, कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो जाए। चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि अन्यूमरेशन (गणना) के दौरान निर्वाचक से कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा।

जानिए क्या होता है अन्यूमरेशन फॉर्म?

यह एक दस्तावेज है जिसमें पात्र मतदाताओं की आधिकारिक सूची बनाने के लिए घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा की जाती है। इस फॉर्म के जरिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) यह सुनिश्चित करता है कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो। बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को यह फॉर्म बांटते हैं और जानकारी जुटाते हैं। यह फॉर्म अक्सर आंशिक रूप से भरा हुआ (प्री-फिल्ड) होता है। इसमें मतदाता का नाम, EPIC नंबर, पता और अन्य डिटेल रहती है। मतदाताओं को नई जानकारी, जैसे कि नई फोटो, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरकर इसे अपडेट करना होता है।

यह भी पढ़ें | EPIC लिंक नहीं किया? तो SIR फॉर्म सबमिट ही नहीं होगा, जानें पूरी प्रक्रिया

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म

चुनाव आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की जांच की सुविधा मुहैया कराई है। जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है, मतदाता voters.eci.gov.in/enumeration-form-new में जाकर ऑनलाइन यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आप पता कर सकते हैं आपकी ओर से जमा किया गया ऑफलाइन फॉर्म BLO ने जमा किया या नहीं।

यह भी पढ़ें | SIR के पीछे असली मंशा NRC है...ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर किया बड़ा दावा

ऐसे चेक करें स्टेटस

1. यूजर्स को सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

2. अब SIR सेक्शन के तहत Fill Enumeration Form ऑप्शन चुनना होगा। इससे वे लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट हो जाते हैं।

3. अपने मोबाइल नंबर या EPIC का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

4. जो यूजर पहले से हैं, वे अपने मोबाइल नंबर/EPIC नंबर, कैप्चा और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। पहली बार यूजर बनने वालों को आगे बढ़ने से पहले साइन अप करना होगा।

5. अपना राज्य चुनें और अपना EPIC नंबर डालें।

6. लॉग इन करने के बाद, पोर्टल एक सर्च फॉर्म दिखाएगा। यूजर को अपना राज्य चुनना होगा और अपना EPIC (वोटर ID) नंबर डालना होगा, फिर सर्च पर क्लिक करना होगा।

7. अगर BLO ने पहले ही एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड कर दिया है, तो स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा। अगर यह कन्फर्मेशन नहीं दिखता है तो पोर्टल अपने आप एक खाली एन्यूमरेशन फॉर्म खोलेगा, जिससे पता चलेगा कि डेटा अभी तक अपलोड नहीं हुआ है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने BLO से संपर्क करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSIR Form: BLO ने आपका फॉर्म अपलोड किया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSIR Form: BLO ने आपका फॉर्म अपलोड किया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक