Parliament Security Breach: संसद में अचानक गूंजा खतरे का सायरन, गेट पर तैनात कमांडो ने तान दी बंदूकें, जानें पूरा मामला

Parliament Security Breach: सोमवार को संसद भवन परिसर में सुरक्षा अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। एंट्रेंस गेट पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में तकनीकी समस्या के कारण अलार्म बजने की जानकारी मिली…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Mar 2026, 02:09 PM IST
संसद परिसर की सुरक्षा में चूक
संसद परिसर की सुरक्षा में चूक

Parliament Security Breach: देश की सबसे सुरक्षित इमारतों में शुमार संसद भवन परिसर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब अचानक खतरे का सायरन (Security Alarm) बज उठा। विजय चौक स्थित एंट्रेंस गेट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत वॉर मोड में आ गईं और पूरे परिसर को घेर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह अलार्म एक वाहन के पास (Pass) को सिस्टम द्वारा रीड न कर पाने और बैरियर में हुई तकनीकी हलचल के कारण बजा था।

यह भी पढ़ें | Adani Power और Hyundai Motor सहित 6 नए शेयर अप्रैल से F&O में होंगे शामिल

क्या है पूरा मामला?

विजय चौक संसद भवन के सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारों में से एक है। आज दोपहर के समय जब वाहनों की सामान्य आवाजाही जारी थी, तभी एक वाहन ने परिसर के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की। जैसे ही वाहन गेट के करीब पहुंचा, वहां लगी ऑटोमैटिक सुरक्षा प्रणाली (Security System) ने उसके 'आरएफआईडी' (RFID) टैग या पास को स्कैन करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें | दुबई में घर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बुरा फंस जाएंग

तकनीकी कारणों से सिस्टम वाहन के पास को पढ़ नहीं पाया। इसके साथ ही प्रवेश द्वार पर लगे सुरक्षा बैरियर में एक संदिग्ध मूवमेंट दर्ज की गई। नियम के मुताबिक, यदि कोई वाहन बिना वैध स्कैनिंग के बैरियर पार करने की कोशिश करता है या सिस्टम में कोई त्रुटि आती है, तो सुरक्षा सायरन अपने आप सक्रिय हो जाता है। आज भी जैसे ही बैरियर में असामान्य गतिविधि हुई, सायरन की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।

View full Image
संसद की सुरक्षा में हुई चूक

कमांडो ने संभाली पोजीशन

संसद ने सायरन बजते ही वहां तैनात CISF और संसद सुरक्षा सेवा के जवान तुरंत हरकत में आ गए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, जवानों ने बिना समय गंवाए अपनी-अपनी पोजीशन संभाल ली। संसद की सुरक्षा में लगे आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो ने संदिग्ध वाहन को चारों ओर से घेर लिया और बैरियर को पूरी तरह लॉक कर दिया गया।

यह भी पढ़ें | अनुराग ठाकुर ने वित्त मंत्री सीतारमण से पूछा सवाल तो स्पीकर बिरला ने ले ली चुटकी

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह एक 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) का हिस्सा था। किसी भी संभावित खतरे को भांपते हुए जवानों ने अपनी पोजीशन इस तरह ली ताकि परिसर के भीतर किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत को हर हाल में रोका जा सके। कुछ देर के लिए विजय चौक गेट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।

सूत्रों के मुताबिक,सुरक्षा एजेंसियों फिलहाल दो पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

  • क्या वाहन का पास पुराना था या उसके चिप में कोई खराबी थी?
  • सुरक्षा बैरियर में जो हलचल दर्ज की गई, क्या वो सिस्टम की किसी आंतरिक तकनीकी खामी की वजह से थी या वाहन के गलत तरीके से आगे बढ़ने के कारण?

मौके पर मौजूद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने बैरियर और सेंसर सिस्टम की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी तरह से संतुष्टि नहीं हो जाती, तब तक उस विशेष लेन के सेंसर की निगरानी की जाएगी।

बता दें कि संसद परिसर में सायरन का गूंजना 13 दिसंबर 2001 के उस काले दिन की याद दिला देता है, जब आतंकियों ने लोकतंत्र के इस मंदिर पर हमला किया था। उस हमले के बाद से ही संसद की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई है और किसी भी छोटी-सी आहट को भी नजरअंदाज नहीं किया जाता।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सParliament Security Breach: संसद में अचानक गूंजा खतरे का सायरन, गेट पर तैनात कमांडो ने तान दी बंदूकें, जानें पूरा मामला
More