Smriti Mandhana: शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, क्या सब ठीक चल रहा है?

Smriti Mandhana: पलाश मुच्छल के साथ शादी पोस्टपोन होने के बाद क्रिकेटर स्मृति मंधाना की नई सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में है। फैंस इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि परिवार की तरफ से बस इतना कहा गया है कि हालात सामान्य होने का इंतजार किया जाए।

Priya Shandilya
अपडेटेड6 Dec 2025, 02:38 PM IST
वेडिंग पोस्टपोन होने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट
वेडिंग पोस्टपोन होने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट(Instagram)

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी अचानक टलने के बाद उनका पहला पोस्ट सामने आया है। लेकिन, उनके पोस्ट से ज्यादा फैंस को उनके उंगली से गायब इंगेजमेंट रिंग में दिलचस्पी दिखी।

स्मृति मंधाना का पोस्ट

ये पोस्ट एक टूथपेस्ट विज्ञापन कैंपेन का हिस्सा है। लेकिन फोकस ब्रांड पर नहीं बल्कि स्मृति की रिंग पर चला गया। लोगों ने कमेंट कर पूछा कि रिंग कहां गई? कुछ फैंस ने कहा कि शायद वीडियो इंगेजमेंट से पहले शूट हुआ हो। कई लोगों ने रिंग की गैरमौजूदगी को रिश्ते में तनाव का संकेत माना। एक फैन ने लिखा, “स्माइल वापस आ गई, लेकिन रिंग गायब है।” दूसरे ने कहा, “चेहरे पर मुस्कान है, पर आवाज और आंखें उदासी दिखा रही हैं।”

शादी आखिरी वक्त पर क्यों टली?

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। उसी दौरान पलाश को भी तनाव और थकान की वजह से अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। ऐसे में दोनों परिवारों ने फैसला किया कि शादी फिलहाल रोक दी जाए।

दोनों परिवारों ने कही ये बात

पलाश की बहन पलक ने कहा कि परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुजर चुका है और सभी को थोड़ा समय चाहिए। पलाश की मां ने भी यही कहा कि परिवार की सेहत पहले और शादी बाद में। इसी बीच दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्री-वेडिंग पोस्ट भी हटा दीं, जिससे लोगों के मन में और सवाल खड़े हुए।

क्या है शादी को लेकर अपडेट?

अभी तक न स्मृति और न ही पलाश ने रिंग वाले मुद्दे या नई शादी डेट पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। फिलहाल परिवारों ने सिर्फ यही कहा है कि सभी ठीक होने के बाद नई तारीख पर सोचा जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Mandhana: शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, क्या सब ठीक चल रहा है?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Mandhana: शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, क्या सब ठीक चल रहा है?