KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मनेगा ‘वर्ल्ड कप’ जीतने का जश्न, क्या नजर आएंगी स्मृति मंधाना, यहां जानिए

Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति का एक स्पेशल एपिसोड भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ शूट किया गया है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर और अन्य खिलाड़ी शामिल होंगे। स्मृति मंधाना इस एपिसोड में नहीं दिखाई दे सकती हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Nov 2025, 01:56 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नजर आएंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नजर आएंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति हमेशा से अपने सवालों के लिए चर्चा में रहा है। ये एक ऐसा शो है, जहां लोग अपने टैलेंट के दम पर करोड़पति बनकर जाते हैं। इस शो में कुछ स्पेशल एपिसोड भी शूट होते हैं, जिनमें कुछ स्पेशल गेस्ट को बुलाया जाता है।

हाल ही में केबीसी का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया है। इस स्पेशल एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम नजर आने वाली है। इस एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया जाएगा। केबीसी के इस खास एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा नजर आने वाली हैं। हालांकि इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम नहीं है। ऐसे में फैंस परेशान हैं, कि क्या स्मृति इस खास एपिसोड को मिस करने वाली हैं? आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें | आयुष्मान कार्ड बनवाने का अभियान सरकार ने किया शुरू, ऐसे बनेगा कार्ड

क्या KBC में नजर आएंगी स्मृति मंधाना?

कौन बनेगा करोड़पति का ये स्पेशल एपिसोड हाल ही में शूट किया गया है, और इस वक्त स्मृति के पिता की तबीयत खराब चल रही है। इसलिए शायद वो इस स्पेशल एपिसोड में नजर नहीं आएगी। बता दें कि इस स्पेशल एपिसोड में केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन महिला क्रिकेटर्स के साथ हल्की-फुल्की मजाक मस्ती करते दिखेंगे।

केबीसी में पहले आ चुकी हैं स्मृति

कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से लोगों को लखपति और करोड़पति बनाता आ रहा है। इस शो से कई लोगों की जिंदगी बदल गई है। साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर एक स्पेशल एपिसोड शूट किया गया था। इस एपिसोड में स्मृति अपने माता-पिता के साथ नजर आई है। उस वक्त उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे। बता दें कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2 नवंबर 2025 को जीता था। इस मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC 17: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मनेगा ‘वर्ल्ड कप’ जीतने का जश्न, क्या नजर आएंगी स्मृति मंधाना, यहां जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC 17: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मनेगा ‘वर्ल्ड कप’ जीतने का जश्न, क्या नजर आएंगी स्मृति मंधाना, यहां जानिए