Smriti Mandhana wedding cancelled: नहीं होगी शादी… स्मृति मंधाना ने अटकलों पर लगाया विराम, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Smriti Mandhana wedding cancelled: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। दोनों ने कन्फर्म कर दिया है कि शादी टूट चुकी है। दोनों ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Dec 2025, 02:58 PM IST
नहीं होगी स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी, क्रिकेटर ने किया कन्फर्म
नहीं होगी स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी, क्रिकेटर ने किया कन्फर्म (Instagram)

Smriti Mandhana wedding cancelled: पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल चल रहा था, क्या स्मृति मंधाना की शादी सच में रुक गई है? फैंस भी लगातार यही जानना चाह रहे थे, लेकिन अब खुद स्मृति ने इस पूरे मामले पर अपनी तरफ से साफ बयान दे दिया है। उनकी इस पोस्ट के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

शादी कैंसिल, स्मृति ने खुद किया कन्फर्म

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि शादी कैंसिल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से लो-प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं, लेकिन हाल की अफवाहों के चलते उन्होंने बयान देना जरूरी समझा। स्मृति ने कहा कि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है और वो लंबे समय तक देश के लिए खेलना चाहती हैं।

View full Image
स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल

पलाश का बयान भी आया सामने

स्मृति के बाद संगीतकार पलाश मुच्छल ने भी अपनी तरफ से एक बयान जारी किया और कहा कि वो अब आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैले कंटेंट पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर कोई गलत और झूठी बातें फैलाएगा, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

क्यों टली थी शादी?

23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी होने वाली थी, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तनाव और थकान के कारण पलाश को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दोनों परिवारों ने स्वास्थ्य कारणों से शादी को कैंसिल कर दिया था। लेकिन शादी पोस्टपोन होने के बाद से अफवाहें भी फैलने लगी थी। सोशल मीडिया पर पलाश के अफेयर को लेकर खूब बातें हो रही थी। इसके बाद जब स्मृति ने सोशल मीडिया से शादी से जुड़े सारे पोस्ट हटा दिए तो लोगों का शक और भी गहरा हो गया।

फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों ने ही लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर फिलहाल उनकी स्टेटमेंट ही चर्चा में हैं, लेकिन आगे क्या होगा, इसका जवाब शायद वक्त ही देगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Mandhana wedding cancelled: नहीं होगी शादी… स्मृति मंधाना ने अटकलों पर लगाया विराम, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSmriti Mandhana wedding cancelled: नहीं होगी शादी… स्मृति मंधाना ने अटकलों पर लगाया विराम, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
OPEN IN APP