
X (Twitter) Global Outage News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स आज अचानक से काम करना बंद कर दिया। देश ही नहीं दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स एक्स के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स एक्स के डाउन होने की परेशानी झेल रहे थे कि भारत में चैट चीपीटी, कैनवा और कई सारी वेबसाइट भी डाउन हो गई। इस वजह से करोड़ों लोग परेशान हो गए हैं।
यूजर्स ने बताया कि वे न तो ऐप को सही ढंग से एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही कंटेंट देख पा रहे हैं। इस डाउनटाइम के कारण लोगों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शुरुआती अनुमान क्लाउडफ्लेर (Cloudflare) की ओर इशारा करते हैं। क्लाउडफ्लेर एक बड़ा वेब इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो हजारों वेबसाइटों और डिजिटल सेवाओं को संभालता है। माना जा रहा है कि इसके सर्वरों में आई तकनीकी समस्या की वजह से कई बड़े प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए।
क्लाउडफ्लेर को इंटरनेट की रीढ़ कहा जाता है, क्योंकि ये न सिर्फ वेबसाइटों की सुरक्षा करता है बल्कि उन्हें तेज और भरोसेमंद भी बनाता है। जब इसके नेटवर्क में कोई तकनीकी खामी आती है तो असर केवल एक वेबसाइट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हजारों प्लेटफॉर्म्स एक साथ प्रभावित हो जाते हैं। यही वजह है कि हालिया डाउनटाइम ने सोशल मीडिया से लेकर स्ट्रीमिंग सेवाओं तक करोड़ों यूजर्स को परेशानी में डाल दिया। यूजर्स अब इसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
भारत में असर जब यूजर्स X के डाउन होने की परेशानी झेल रहे थे, उसी दौरान भारत में ChatGPT की वेबसाइट भी कुछ समय के लिए डाउन हो गई। हालांकि कुछ देर बाद चैट जीपीटी चलने लगी थी, लेकिन फिर से ChatGPT को खोलने में यूजर्स को दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइटों के डाउन होने से काफी लोगों के काम अटक गए हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.