Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेंगे कितने ग्रहण, जानें तारीख

Surya Grahan 2026: साल 2026 में चार ग्रहण लगने वाले हैं, लेकिन भारत में केवल एक पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा।आइए जानते हैं, भारत में यह ग्रहण कब और कैसे देखा जा सकेगा...

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड9 Jan 2026, 02:01 PM IST
भारत में कब लगेगा पहला ग्रहण
भारत में कब लगेगा पहला ग्रहण

Surya Grahan 2026: नए साल 2026 का आगाज हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी सूर्य के साथ ही चांद को भी ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में ग्रहण को कई चीजों से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल कितने ग्रहण लगने वाले हैं और उनमें से कितने भारत में देखने को मिलेंगे।

इस साल लगेंगे 4 ग्रहण

खगोलीय घटनाओं के अनुसार वर्ष 2026 में कुल चार ग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से भारत में केवल एक ही ग्रहण दिखाई देगा। साल 2026 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा। यह ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसकी शुरुआत दोपहर 03 बजकर 26 मिनट 06 सेकंड पर होगी, शाम 05 बजकर 41 मिनट 09 सेकंड तथा मोक्षकाल सायंकाल 07 बजकर 57 मिनट 06 सेकंड पर रहेगा। ये ग्रहण अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट की होगी।

भारत में कब लगेगा ग्रहण?

वहीं साल का दूसरा ग्रहण 03 मार्च 2026 को पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में होगा और ये भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 03 बजकर 19 मिनट 07 सेकंड पर, मध्यकाल सायंकाल 05 बजकर 03 मिनट 07 सेकंड पर और मोक्ष सायंकाल 06 बजकर 47 मिनट 06 सेकंड पर होगा। ये ग्रहण भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में भी दिखाई देगा।

बता दें कि उज्जैन में यह चंद्र ग्रहण व्यावहारिक रूप से नहीं देखा जा सकेगा। उस दिन सूर्यास्त 06 बजकर 31 मिनट पर होगा और चंद्रमा आंशिक ग्रहण की अवस्था में उदय करेगा। ग्रहण का मोक्ष 06 बजकर 45 मिनट 06 सेकंड पर हो जाएगा, जिससे चंद्रमा के स्पष्ट रूप से दिखाई देने से पहले ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

साल 2026 में लगेंगे कितने ग्रहण?

नंबरग्रहण का प्रकारतारीखमहीनाभारत में स्थिति
1आंशिक सूर्य ग्रहण17 फरवरीफरवरीनहीं दिखाई देगा
2पूर्ण चंद्र ग्रहण03 मार्चमार्च दिखाई देगा
3पूर्ण सूर्य ग्रहण12–13 अगस्तअगस्तनहीं दिखाई देगा
4आंशिक चंद्र ग्रहण28 अगस्तअगस्तनहीं दिखाई देगा

साल 2026 में लगेंगे 2 सूर्यग्रहण

इसके अलावा साल का तीसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 और 13 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 09 बजकर 04 मिनट 03 सेकंड पर, मध्यकाल 11 बजकर 15 मिनट 09 सेकंड पर तथा मोक्षकाल 13 अगस्त को रात्रि 01 बजकर 27 मिनट 09 सेकंड पर होगा। यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। इसकी अवधि भी 4 घंटे 31 मिनट की रहेगी।

इस साल का अंतिम आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को होगा। इसका प्रारंभ रात्रि 08 बजकर 03 मिनट 05 सेकंड पर, मध्यकाल 09 बजकर 42 मिनट 09 सेकंड पर और मोक्षकाल 11 बजकर 22 मिनट 03 सेकंड पर होगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया तथा हिंद, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSurya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेंगे कितने ग्रहण, जानें तारीख
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSurya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेंगे कितने ग्रहण, जानें तारीख