Sonam Wangchuk Health Report: कमजोरी के बावजूद जारी है संघर्ष, जानिए अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत

Sonam Wangchuk health update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में  भर्ती हैं, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर र रही है। भूख हड़ताल के कारण संबंधित स्वास्थ्य जटिलताएं बनी हुई हैं, और परिवार ने उपचार पर सहमति नहीं दी।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड19 Jul 2026, 02:18 PM IST
सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट
सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट

Sonam Wangchuk Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल के अनुसार, लंबे समय तक भूखे रहने के कारण पड़े शारीरिक दबाव और उसके व्यापक प्रभावों की वजह से उनके रक्त संबंधी मानकों में असामान्यताएं बनी हुई हैं।

इससे एक दिन पहले अस्पताल ने बताया था कि उपचार कर रही चिकित्सकीय टीम और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद सोनम वांगचुक ने मरीज ने नसों के माध्यम से तरल पदार्थ, मौखिक पुनर्जलीकरण घोल (ओआरएस) और सभी दवाएं लेने से इनकार कर दिया । वहीं, उनके परिजनों ने भी चिकित्सकों द्वारा सुझाए गए उपचार के लिए अब तक अपनी सहमति नहीं दी है।

यह भी पढ़ें | TCS ने मारी बाजी! 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ा इन टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैप

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार को दिल्ली पुलिस वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और इस विवाद से जुड़े छात्रों की मौत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें | क्या सोने-चांदी में आएगी गिरावट? Robert Kiyosaki ने गोल्ड को लेकर दिया इशारा

अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

अस्पताल ने अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि सोनम वांगचुक को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनके जीवन रक्षक मानक (वाइटल पैरामीटर्स) स्थिर हैं, हालांकि उनके रक्त संबंधी मानकों में असामान्यताएं देखी गई हैं। लंबे समय तक भूखे रहने के कारण पड़े शारीरिक दबाव और उसके व्यापक प्रभावों को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञों की टीम की कड़ी निगरानी में चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल? IT सहित इन कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी नजर

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं वांगचुक

अस्पताल ने कहा कि वीएमएमसी-सफदरजंग अस्पताल और एम्स के चिकित्सकों की संयुक्त उपचार टीम का मानना है कि वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर होने के बावजूद किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाने और उसका प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर चिकित्सकीय उपचार तथा चौबीसों घंटे नैदानिक निगरानी आवश्यक है।सोनम वांगचुक और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSonam Wangchuk Health Report: कमजोरी के बावजूद जारी है संघर्ष, जानिए अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत
More