South India Rainfall: छाता संभालिए जनाब! केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

South India Rainfall: देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो गई है, लेकिन दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश जारी है। IMD ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जिससे कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Oct 2025, 05:16 PM IST
केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी
केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Heavy Rain Alert: देशभर के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो गई है, लेकिन अभी भी दक्षिणी और तटीय राज्यों में बारिश का दौर चालू है। भारतीय मौसम विभाग ने आज अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाओं और बादलों के गरजने की भी संभावना जताई है।

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल तट के पास बना ये दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | 1 नवंबर से बदल जाएंगे सोशल मीडिया के नियम, जानिए यूजर्स को क्या फायदा होगा

भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्र

क्षेत्रबारिश की तीव्रता
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहभारी से बहुत भारी बारिश
आंध्र प्रदेशभारी से बहुत भारी बारिश
तटीय कर्नाटकभारी से बहुत भारी बारिश
दक्षिण आंतरिक कर्नाटकभारी से बहुत भारी बारिश
केरल और माहेभारी से बहुत भारी बारिश
कोंकण और गोवाभारी बारिश
लक्षद्वीपभारी बारिश
मध्य महाराष्ट्रभारी बारिश
उत्तरी आंतरिक कर्नाटकभारी बारिश
तमिलनाडुभारी बारिश
पुडुचेरी और कराईकलभारी बारिश
तेलंगानाभारी बारिश

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कमजोर होने की संभावना है। इसके साथ ही, खाड़ी के ऊपर एक और दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ये प्रक्रिया अगले 24 से 48 घंटों में और तेज हो सकती है।

अगले 4-5 दिन रहेगी बारिश

इसी बीच, जैसे ही निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के करीब पहुंचा, चेन्नई शहर और कई जिलों में कल रात और तड़के भारी बारिश हुई। रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई और अगले 5-6 दिनों तक यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSouth India Rainfall: छाता संभालिए जनाब! केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSouth India Rainfall: छाता संभालिए जनाब! केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी
OPEN IN APP