SPPU Result 2025 Link: इंतजार खत्म! SPPU ने जारी किए B.Ed, MBA, BCA समेत कई कोर्स के रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

SPPU Result 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने B.Ed, MBA, BCA, M.Sc., M.Pharma सहित कई कोर्स के रिजल्ट जारी किए। छात्र अपना रिजल्ट unipune.ac.in पर देख सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Jul 2025, 05:45 PM IST
 सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट(Mint)

SPPU Result 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) के हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय ने B.Ed (General), MBA, BCA, M.Sc., M.Pharma और अन्य स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। सभी छात्र अपना रिजल्ट SPPU की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार रिजल्ट में Revaluation परिणाम भी शामिल हैं, जो BA, BSc, और BCom के पहले वर्ष के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं।

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlineresults.unipune.ac.in पर जाएं
  • अपना कोर्स और परीक्षा चुनें
  • Seat Number और माता का नाम दर्ज करें
  • Show Result पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

1 जुलाई को भी आए थे कुछ कोर्स के रिजल्ट

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने प्रोविजनल मार्कशीट को सुरक्षित रखें, क्योंकि ये आगे की एडमिशन प्रक्रिया या अन्य आवेदन में काम आ सकती है। SPPU ने इससे पहले 1 जुलाई को भी कई कोर्स के नतीजे जारी किए थे, जिनमें Pharmacy Semesters 1 to 4 भी शामिल थे। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर रखें और यदि वे अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो Revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: क्या राज-उद्धव के साथ आने से महाराष्ट्र में बीजेपी मुसीबत में आ जाएगी?

SPPU को कहते हैं पूर्व का ऑक्सफोर्ड

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी। इसे भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के सम्मान में नाम दिया गया। विश्वविद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी, प्रबंधन, कानून, इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कोर्सेस उपलब्ध हैं। इसके पास 600+ से अधिक संबद्ध कॉलेज और अनुसंधान संस्थान हैं, और इसे पूर्व का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। अत्याधुनिक रिसर्च, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक पाठ्यक्रमों के कारण यह छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSPPU Result 2025 Link: इंतजार खत्म! SPPU ने जारी किए B.Ed, MBA, BCA समेत कई कोर्स के रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
More