SRH vs DC IPL 2026 Preview, Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आज 31वां मैच होने जा रहा है। आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है। मैच शाम को 7:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीम के कप्तान बीच टॉस होगा। टॉस जीतने वाली टीम का कप्तान फैसला करेगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में कर रही विस्फोटक बल्लेबाजी
इस सीरीज में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे खतरनाक बल्लेबाजी टीम बनकर उभरी है, जो लगातार 200 से अधिक का स्कोर बना रही है। इसकी मुख्य वजह अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी द्वारा दी गई विस्फोटक शुरुआत है। वहीं ईशान किशन नंबर तीन पर आकर टीम की गति को और बढ़ाते हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर में लगातार बड़े शॉट्स लगाकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी का साथ मिलता है, जो बल्लेबाजी इकाई को और मजबूत और लचीला बनाते हैं।
दिल्ली के भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं पीछे
इसके विपरीत, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को फॉर्म में चल रही पथुम निसंका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी स्थिरता देते हैं। समीर रिजवी और करुण नायर मध्यमक्रम में बल्लेबाजी के विकल्प देते हैं, जबकि अक्षर पटेल, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मिलकर मैच को फिनिश करने और तेजी से रन बनाने वाली मुख्य यूनिट बनाते हैं। खासकर स्टब्स, दबाव में भी मैच जिताने की काबिलियत रखने वाले एक अहम 'इम्पैक्ट प्लेयर' साबित हुए हैं।
कैसी है हैदराबाद की पिच?
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होने जा रहा आज का मैच दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है। यहां पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मदद करती है, जिसकी वजह से बल्लेबाज पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर देते हैं। हालांकि सटीक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बल्लेबाजों की मुश्किलों को बढ़ा देते हैं। अगर यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 220 रन तक का स्कोर बनाए तो भी उसे चेज करना संभव है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें, तो आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार