
IPL 2026, SRH vs LSG Match Pitch Report: आज आईपीएल के दो मैच होने वाले हैं, जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स और हैदराबाद सनरायजर्स के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
लखनऊ की पारी के 13.1 ओवर में ईशान किशन ने अपनी शानदार फील्डिंग का मुजाहिरा पेश करते हुए निकोलस पूरन को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ईशान मलिंगा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मिचेल मार्श को चकमा दिया और 14 (12) रन के निजी स्कोर पर नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने अब तक सही साबित किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम निर्धारित 20 ओवरों के खेल में पारी खत्म होने से ठीक पहले संघर्ष करती नजर आ रही है।
आवेश खान की शानदार गेंदबाजी के सामने हर्ष दुबे पूरी तरह पस्त नजर आए। मैच के 18.2 ओवर में जब टीम का स्कोर 144 रन था, तब हर्ष दुबे क्रीज पर आए लेकिन आवेश खान ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हर्ष अपना खाता भी नहीं खोल सके और 0 (1) के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
लखनऊ और हैदराबाद के बीच चल रहे मैच में SRH संकट में आ गई है। SRH के महज 50 रन पर 4 विकेट गिर गए हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा स्कोर खड़ा करने का सपना टूटता दिख रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और टीम अब गहरे संकट में नजर आ रही है। पारी के 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन के रूप में टीम को चौथा बड़ा झटका लगा। दिग्वेश सिंह राठी की शानदार गेंद पर लिविंगस्टोन गच्चा खा गए और विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
पावरप्ले खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी नाजुक बन गई है। टीम ने केवल 22 रन बनाए हैं और 3 विकेट भी गिर गए हैं।
लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। प्रिंस यादव ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। किशन केवल 1 रन बना सके। 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट पवेलियन लौट चुकी है।
हैदराबाद में मोहम्मद शमी का कहर जारी। ट्रेविस हेड को 7 रन के स्कोर पर एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही है। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। मनिमरण सिद्धार्थ ने लपका शानदार कैच किया।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंग्सटन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल।
हैदराबाद में होने जा रहे SRH vs LSG के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
हैदराबाद और लखनऊ के बीच कुछ देर में टॉस होने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम ही फैसला करेगी कि कौन पहले बल्लेबाजी करेगा।
आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने वाला है। आज का ये मैच दोपहर 3:30 मिनट पर शुरू होगा।
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।