SRH vs RR Highlights : IPL 2026 में हैदराबाद की दूसरी जीत, पहली बार राजस्थान को मिली मात

SRH बनाम RR लाइव अपडेट्स : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के धुरंधरों को पानी पिला दिया। सनराइजर्स ने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2026 के 21वें मैच में रॉयल्स की टीम को धराशायी कर दिया।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड13 Apr 2026, 11:52:01 PM IST
सनराइरज्स के दो गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स को धो डाला।
सनराइरज्स के दो गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स को धो डाला।

SRH बनाम RR लाइव अपडेट्स : सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स की टीम में कोहराम मचा दिया। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में राजस्थान के तीन बैटरों को शून्य-शून्य-शून्य पर आउट कर दिया। उन्होंने एक और विकेट लेकर कुल चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, प्रफुल्ल का पीछा करते हुए साथी गेंदबाज शाकिब हुसैन ने भी चार विकेट चटका दिए। प्रफुल्ल और हुसैन की घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान की पारी 159 रनों पर सिमट गई और उसने आईपीएल 2026 में पहली बार हार का मुंह देखा।

हैदराबाद ने राजस्थान को दिया मुहंतोड़ जवाब

इससे पहले, अपने होम ग्राउंड पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद पहली ही बॉल पर विकेट गंवा बैठी थी। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को राजस्थान रॉयल्स के बॉलर जॉफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।

अभिषेक शर्मा ने ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग की थी। जॉफ्रा आर्चर ने अपने और मैच के पहले ओवर में सिर्फ दो रन देकर हैदराबाद का एक विकेट चटका लिया। अब हैदराबाद की बारी आई तो उसने राजस्थान की रीढ़ तोड़ दी।

कप्तान ईशान किशन ने संभाली पारी

पहली ही बॉल पर बड़ा झटका लगने के बाद हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने बहुत धैर्य का इजहार किया। अभिषेक शर्मा की जगह पर मैच की दूसरी ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने सधे अंदाज में कप्तानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने अनुकूल गेंद मिलते ही चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने किया निराश

एक तरफ ईशान किशन ने तो मोर्चा संभाल लिया, लेकिन दूसरी तरफ से ट्रैविस हेड पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ट्रैविस हेड ने रन रेट तेज करने की कोशिश तो की, लेकिन बहुत सफल नहीं रह पाए। ट्रैविस हेड को पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पैविलियन वापस भेज दिया। हेड सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
13 Apr 2026, 11:41:29 PM IST

SRH vs RR Highlights : मैच हारकर भी टॉप पर बनी है राजस्थान रॉयल्स

संकेत

✅ = जीत

❌ = हार

➖ = कोई परिणाम नहीं/रद्द

⚪ = अभी खेलना बाकी है

View full Image
13 Apr 2026, 11:38:10 PM IST

SRH vs RR Highlights : सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का प्रदर्शन

View full Image
13 Apr 2026, 11:34:33 PM IST

SRH vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स का स्कोरकार्ड

अतिरिक्त (Extras): 10 (वाइड 9, लेग बाई 1)

कुल रन (Total): 159 (10 विकेट, 19 ओवर)

View full Image
13 Apr 2026, 11:31:00 PM IST

SRH vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन

View full Image
13 Apr 2026, 11:27:02 PM IST

SRH vs RR Highlights : सनराइजर्स हैदरबाद का स्कोरकार्ड

अतिरिक्त (Extras): 9 (वाइड 8, लेग बाई 1)

कुल रन (Total): 216 (6 विकेट, 20 ओवर)

View full Image
13 Apr 2026, 11:14:46 PM IST

RR vs SRH Live Updates : तुषार देशपांडे की धुरंधर पारी

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलर तुषार देशपांडे ने संकट काल में धुरंधर पारी खेली है। उन्होंने 8 गेंदों पर 300 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बना डाले और उनकी पारी अभी जारी है।

13 Apr 2026, 11:09:42 PM IST

RR vs SRH Live Updates : शाकिब हुसैन को मिला चौथा विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज शाकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के चार बैटर्स को आउट कर दिया। उधर, प्रफुल्ल हिंगे ने भी चार विकेट लेकर राजस्थान की टीम में कोहराम मचा दिया।

13 Apr 2026, 11:03:47 PM IST

RR vs SRH Live Updates : राजस्थान रॉयल्स को चमत्कार पर ही भरोसा

राजस्थान रॉयल्स की रीढ़ टूट चुकी है। रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने राजस्थान की ओर से बहुत संघर्ष किया, लेकिन फरेरा आउट हुए तो तुरंत जडेजा भी पीछे हो लिए। रविंद्र जडेजा 32 बॉल पर 45 रन बनाकर ईशान मलिंगा के शिकार हो गए। उन्हें ईशान की बॉल पर सलिल अरोड़ा ने कैच किया।

13 Apr 2026, 10:56:30 PM IST

RR vs SRH Live Updates : राजस्थान को एक और झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को शर्मनाक हार से बचाने की कोशिश में रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने काफी संघर्ष किए। हालांकि, शाकिब हुसैन ने फरेरा को पैविलियन भेज दिया। 44 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। फरेरा ने स्पिनर के खिलाफ तो 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन पेसर्स के खिलाफ जूझते दिखे। फास्ट बॉलरों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 115 तक सिमट गया और आखिरकार शाकिब के शिकार हो गए।

13 Apr 2026, 10:31:18 PM IST

RR vs SRH Live Updates : थोड़ी संभली राजस्थान रॉयल्स

एक के बाद एक लगातार पांच झटकों के बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की पारी थोड़ी संभलती दिख रही है। विकेट पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने मोर्चा संभाल रखा है। आरआर के 10.2 ओवर में 76 रन बने हैं।

13 Apr 2026, 10:13:54 PM IST

RR vs SRH Live Updates : राजस्थान की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट गंवाए

सनराइजर्स के बॉलर्स प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स की टीम पर कहर बनकर बरसे हैं। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान के तीन बैटरों को बिना खाता खोले पैविलियन लौटा दिया। फिर दूसरे ओवर में शाकिब हुसैन ने एक विकेट चटका दिया। प्रफुल्ल तीसरा ओवर लेकर लौटे तो उन्होंने फिर से विकेट लिया और राजस्थान के पांच बल्लेबाज लगातार पैविलियन लौटते गए।

13 Apr 2026, 09:53:52 PM IST

RR vs SRH Live Updates : कप्ता रियान पराग भी लौटे पैविलियन

तीसरे ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने दो ओवर में चार विकेट चटका दिए। यशस्वी जयसवाल का विकेट शाकिब हुसैन ने लिया।

13 Apr 2026, 09:48:28 PM IST

RR vs SRH Live Updates : राजस्थान के तीन बैटर 0 पर आउट, जयसवाल ने बनाए सिर्फ 1 रन

राजस्थान रॉयल्स के तीन स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल और लुहान प्रिटोरियस अपना खाता भी नहीं खोल पाए और पहले ही ओवर में पैविलियन लौट गए। प्रफुल्ल हिंगे ने रास्थान की टीम में कोहराम मचा दिया। दूसरे ओवर में शाकिब हुसैन ने गेंदबाजी की कमान थामी तो उन्होंने भी यशस्वी जयसवाल का बड़ा विकेट चटका दिया। जयसवाल सिर्फ 1 रन बनाकर सिर्फ खाता खोल पाए थे।

13 Apr 2026, 09:42:02 PM IST

RR vs SRH Live Updates : पहली ओवर में राजस्थान ने खोए तीन विकेट

आईपीएल 2026 के सनसनी और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल और लुहान प्रिटोरियस को पहले ही ओवर में पैविलियन लौटना पड़ा है। प्रफुल्ल हिंगे ने हैदराबाद की टीम में कोहराम मचाते हुए पहले ओवर में तीन विकेट चटका दिए हैं। राजस्थान की ओर से जॉफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर हैदराबाद के स्टार बैटर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया था।

13 Apr 2026, 09:20:45 PM IST

SRH vs RR Live Updates : 216 रन पर खत्म हुई हैदराबाद की पाली

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे। सनराइजर्स की पारी रनों पर खत्म हुई है। हैदराबाद ने छह विकेट खोकर ये रन जुटाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले हैं।

13 Apr 2026, 09:12:02 PM IST

SRH vs RR Live Updates : नीतीश रेड्डी भी लौटे पैविलियन

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ध्रुव जुरेल के हाथों कैच होकर पैविलियन लौट गए। आर्चर ने पाली की पहली गेंद पर ही अभिषेक शर्मा को आउट किया था और अब नीतीश रेड्डी को आउट कर उन्होंने दूसरा विकेट झटक लिया।

13 Apr 2026, 09:01:22 PM IST

SRH vs RR Live Updates : हेनरी क्लासेन आउट

तुषार देशपांडे ने हेनरी क्लासेन को कप्तान रियान पराग के हाथों कैच आउट करवा दिया। क्लासेन ने 26 गेंदें खेलकर कुल 40 रन बनाए।

13 Apr 2026, 08:50:40 PM IST

SRH vs RR Live Updates : ईशान और हेनरी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआती विकटें हासिल करने के बाद भी हैदराबाद के बल्लेबाजों को नियंत्रित करने में असफल रही है। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और पांचवें बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हेनरी क्लासेन ने विस्फोटक पाली खेली है। 15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम 3 विकेट खोकर प्रति ओवर 10.27 रन की दर से 154 रन बना चुकी है। ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 91 रन बनाए और संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए।

13 Apr 2026, 08:22:29 PM IST

SRH बनाम RR लाइव अपडेट्स : ईशान किशन का अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पिच पर उनके जोड़ीदार हेनरी क्लासेन भी बीच-बीच में बॉल को बॉन्ड्री पर भेज रहे हैं। उन्होंने 10 गेंदें खेलकर 14 रन बनाए हैं जबकि ईशान किशन के खाते में 34 गेंदों में 66 रन अपने नाम कर लिए। इसके साथ ही हैदराबाद के खाते में 100 रन आ गए हैं।

13 Apr 2026, 08:04:47 PM IST

SRH बनाम RR लाइव अपडेट्स : सातवें ओवर में दूसरा विकेट आउट

हैदराबाद ने ट्रैविस हेड के रूप में अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। इसके साथ ही दोनों ओपनिंग बैटर्स अब पैविलियन लौट चुके हैं। अभिषेक शर्मा को जॉफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था। अब सातवें ओवर की 5वीं गेंद पर आरआर के कप्तान रियान पराग ने ट्रैविस हेड को चलता कर दिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSRH vs RR Highlights : IPL 2026 में हैदराबाद की दूसरी जीत, पहली बार राजस्थान को मिली मात
More
होमट्रेंड्सSRH vs RR Highlights : IPL 2026 में हैदराबाद की दूसरी जीत, पहली बार राजस्थान को मिली मात