SSC CGL Tier 1 Exam: अगर आपने इस साल SSC CGL परीक्षा दी है, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2025 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। अगर आपको इस आंसर की पर कोई आपत्ति हैं, तो इसके लिए आप 21 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। पहले SCC की तरफ से आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 21 अक्टूबर के दिन सुबह 11 बजे तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। आयोग की तरफ से आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी दी गई है। आइए जानते हैं उसे डाउनलोड करने का तरीका
कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- अगर आपको आयोग की तरफ से दी गई आंसर सीट पर कोई आपत्ति हैं, तो आइए जानते हैं कैसे आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
- उसके लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
- अब वहां पर लॉगइन करें।
- My Applications में जाकर CGL Tier 1 Examination में जाकर Answer Key Challenge पर क्लिक करें
- अब शिकायत या समस्या पर क्लिक करें।
- अब अपनी शिकायत दर्ज करें और भुगतान कर दें।
कब हुआ था एग्जाम?
SSC CGL टियर-1 परीक्षा इस बार बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी। देशभर के 126 शहरों में फैले 255 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 15 दिनों तक चली। कुल 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 13.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
SSC CGL 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के कुल 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को टियर-1 परीक्षा में कम से कम 30% अंक लाने होंगे, जबकि OBC और EWS के लिए यह सीमा 25% है। अन्य श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 20% तय किए गए हैं। टियर-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।