SSC CGL 2025: SSC CGL Tier 1 Result जारी, जानिए किस कैटेगरी से कितने उम्मीदवार Tier 2 में पहुंचे

SSC ने CGL 2025 Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कटऑफ के साथ Tier 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। JSO और Statistical Investigator पदों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय की गई है। 

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड18 Dec 2025, 05:50 PM IST
SSC CGL Tier 1 का परिणाम जारी
SSC CGL Tier 1 का परिणाम जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। Tier 1 परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होती है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

कटऑफ जारी, JSO और SI पदों के लिए अलग मानक

आयोग ने Tier 1 के लिए न्यूनतम क्वॉलीफाइंग अंक भी तय किए थे। सामान्य वर्ग के लिए 30%, OBC और EWS के लिए 25% और अन्य वर्गों के लिए 20% अंक अनिवार्य रखे गए। Junior Statistical Officer (JSO) पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 153.46 अंक रही। जबकि OBC की कटऑफ 153.46, EWS की 151.58, SC की 137.29 और ST की 136.40 अंक रही। इस श्रेणी में कुल 6,196 उम्मीदवार Tier 2 के लिए चयनित हुए हैं।

Tier 2 की परीक्षा जनवरी 2026 में संभव

Statistical Investigator Grade-II पद के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 152.47 और EWS की 152.14 अंक, OBC की 150.51 अंक, SC की 137.16 अंक, ST की 130.16 अंक रही है। जबकि इस कैटेगरी में 2,781 उम्मीदवार सफल हुए। आयोग ने बताया कि 49 उम्मीदवारों के रिजल्ट कोर्ट केस या अन्य कारणों से रोके गए हैं। SSC के अनुसार, Tier 2 परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में कराई जा सकती है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 14,582 पद भरे जाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSSC CGL 2025: SSC CGL Tier 1 Result जारी, जानिए किस कैटेगरी से कितने उम्मीदवार Tier 2 में पहुंचे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSSC CGL 2025: SSC CGL Tier 1 Result जारी, जानिए किस कैटेगरी से कितने उम्मीदवार Tier 2 में पहुंचे
OPEN IN APP