जयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय, कौन हैं उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा और क्या करती हैं?

वृंदावन के रहने वाले मशहूर कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा को लेकर भी खूब चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात वृंदावन में ही हुई थी जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

Rajkumar Singh
अपडेटेड5 Dec 2025, 11:18 AM IST
शिप्रा शर्मा और इंद्रेश उपाध्याय
शिप्रा शर्मा और इंद्रेश उपाध्याय(Social Media )

कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा से कब मुलाकात हुई थी और कैसे दोनों की मुलाकात प्यार में बदली और फिर उन्होंने कैसे शादी करने का फैसला किया? इसको लेकर खूब सवाल पूछे जा रहे हैं। इंद्रेश उपाध्याय की इस हाई प्रोफाइल शादी में देश भर के जाने माने हाई प्रोफाइल मेहमान भी शामिल हो रहे हैं। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तक शामिल हैं।

जयपुर के ताज आमेर होटल में शादी

इंद्रेश उपाध्याय की शादी दिन में ही संपन्न करवाई जा रही है, उनकी शादी की रस्में जयपुर के ताज आमेर होटल में पूरी की जा रही हैं। जिसमें ना सिर्फ राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के बल्कि बॉलीवुड से भी कई सितारे में शामिल हो रहे हैं। इस शादी में शामिल होने वालों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री, जया किशोरी, आचार्य अनिरुद्धाचार्य, देनकीनंदन ठाकुर, अभिनेता संजय दत्त और सिंगर बी प्राक शामिल हैं। इस शादी को मीडिया कवरेज से पूरी तरह अलग रखा गया है।

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान में 1817 में से बचे सिर्फ 37 हिन्दू मंदिर और गुरुद्वारे

कौन हैं कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय?

इंद्रेश उपाध्याय वृंदावन के मशहूर कथा वाचक हैं, युवा इंद्रेश कुमार की युवा पीढ़ी के बीच अच्छी-खासी पहचान है। इंद्रेश उपाध्याय महज 28 साल के हैं और उनका जन्म 7 अगस्त 1997 को वृंदावन के रमण रेती क्षेत्र में हुआ था। इंद्रेश के पिता भी जाने-माने कथा वाचक रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें बचपन से ही घर में ही धार्मिक प्रवचन की सीख मिली। घर में भक्ति से भरे माहौल की वजह से उनका मन भगवान कृष्ण की आराधना और शास्त्रीय संगीत में रम गया। कहा जाता है कि महज 13 साल की उम्र में इंद्रेश ने गीता के कई अध्याय याद कर लिए थे।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय के सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.9 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि उनके यू-ट्यूब चैनल भक्ति मार्ग चैनल पर भी उनके लाखों चाहने वाले उन्हें देखते और सुनते हैं। इंद्रेश उपाध्याय के राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक में कई प्रशंसक हैं। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बी प्राक ने उनका एक भजन भी गाया है।

यह भी पढ़ें | सामूहिक विवाह में CM मोहन के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले बाबा बने बाराती

कौन हैं इंद्रेश की दुल्हन शिप्रा शर्मा?

इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन शिप्रा शर्मा हरियाणा की रहने वाली हैं और उनके पिता हरेंद्र शर्मा यूपी पुलिस में DSP के पद पर कार्य कर चुके हैं। शिप्रा के घर में भी भक्तिमय माहौल रहता है जिसकी वजह से वो वृंदावन आती-जाती रहती थीं। बताया जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय की कथा के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता तय हो गया। शांत स्वभाव की शिप्रा शर्मा भी भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त मानी जाती हैं और उनकी भगवान कृष्ण में गहरी आस्था है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सजयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय, कौन हैं उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा और क्या करती हैं?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सजयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय, कौन हैं उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा और क्या करती हैं?