Stranger Things 5 Release Date: स्ट्रेंजर थिंग्स में हुई 3 नए चेहरों की एंट्री, जानिए किस दिन स्ट्रीम होगी ये सीरीज

Stranger Things 5: नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन 5 2025 में स्ट्रीम होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये वेबसीरीज दो पार्ट में स्ट्रीम होगी।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड24 May 2025, 10:58 AM IST
कब स्ट्रीम होगी स्ट्रेंजर थिंग्स?
कब स्ट्रीम होगी स्ट्रेंजर थिंग्स?(HT)

Stranger Things 5 Latest Update: नेटफ्लिक्स की चर्चित साइ-फाई सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का पांचवां और अंतिम सीजन 2025 में स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। ये सीजन हॉकिन्स के रहस्यमई घटनाओं और 'अपसाइड डाउन' की दुनिया से जुड़ी सभी कड़ियों को खत्म करेगा।

इसी साल रिलीज होगा पांचवां सीजन

नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीज़न 5 2025 में रिलीज होगा। हालांकि,आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सीजन दो भागों में रिलीज हो सकता है,जैसे कि नेटफ्लिक्स की अन्य हिट सीरीज़ रिलीज हुई हैं।

अक्टूबर में आएगा पहला पार्ट!

News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, Stranger Things सीजन 5 का पहला भाग छह एपिसोड्स का होगा,जो 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। वहीं दूसरा भाग अंतिम दो एपिसोड्स का होगा,जिन्हें 27 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक रिपोर्टेड रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।

Stranger Things सीजन 5 की कास्ट

Stranger Things सीजन 5 में हॉकिंस गैंग के मुख्य कलाकार वापस आएंगे। मिल्ली बॉबी ब्राउन (एलेवन), फिन वोल्फहार्ड (माइक), गैटेन मातरज्जो (डस्टिन), केल्ब मैक्लॉघलिन (लुकास), नूह श्नैप (विल), और सैडी सिंक (मैक्स) फिनाले सीजन में मुख्य पात्रों के रूप में होंगे। इसके अलावा,आने वाले सीजन में नए चेहरों की भी एंट्री होगी, जिनमें नेल फिशर, जैक कॉनली और एलेक्स ब्रीक्स शामिल हैं। टर्मिनेटर की एक्ट्रेस लिंडा हैमिल्टन भी सीजन 5 का हिस्सा होंगी। बता दें कि सीजन 5 की कहानी 1987 के पतझड़ में सेट की गई है, जो सीज़न 4 के घटनाओं के एक साल बाद की स्थिति को दर्शाती है। हॉकिन्स में स्थिति गंभीर है, और 'अपसाइड डाउन' की दुनिया से जुड़ी नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सStranger Things 5 Release Date: स्ट्रेंजर थिंग्स में हुई 3 नए चेहरों की एंट्री, जानिए किस दिन स्ट्रीम होगी ये सीरीज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सStranger Things 5 Release Date: स्ट्रेंजर थिंग्स में हुई 3 नए चेहरों की एंट्री, जानिए किस दिन स्ट्रीम होगी ये सीरीज