Stranger Things 5 Cast Fees: एक एपिसोड का 8.9 करोड़! स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

Stranger Things 5 Cast Fees: Stranger Things Season 5 की रिलीज के साथ कास्ट की भारी फीस चर्चा में है। विनोना राइडर और डेविड हार्बर सबसे महंगे एक्टर्स रहे, जबकि मिली बॉबी ब्राउन ने भी अच्छी खासी रकम बतौर फीस ली है। पांचवा सीजन अब नेटफ्लिक्स पर तीन पार्ट में उपलब्ध है।

Priya Shandilya
अपडेटेड27 Nov 2025, 11:59 AM IST
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस जानकार रह जाएंगे दंग
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस जानकार रह जाएंगे दंग

Stranger Things 5 Cast Fees: Stranger Things का पांचवां और आखिरी सीजन आखिरकार रिलीज हो गया है। इसके साथ ही एक बार फिर लोगों में वही 2016 वाली एक्साइटमेंट दिखने लगी है। भारत में फैन बेस इतना बड़ा है कि रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया इस सीरीज के क्लिप्स, रिएक्शन और खासकर, कास्ट की कमाई को लेकर चर्चा से भर चुका है। चलिए जानते हैं आखिर किसने इस सीजन में सबसे ज्यादा पैसा कमाया।

किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

अक्सर माना जाता था कि शो की लीड इलेवन यानी मिली बॉबी ब्राउन सबसे ज्यादा पैसा लेती होंगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कुछ और ही बताती हैं। बिजनेस इनसाइडर के एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनोना राइडर और डेविड हार्बर इस सीजन के सबसे महंगे एक्टर्स रहे। दोनों ने सीजन 5 में प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर (वर्तमान भारतीय मुद्रा के अनुसार 8,92,85,500.00 रुपये) से ज्यादा चार्ज किया। ये दोनों शुरुआत से ही शो के सबसे ज्यादा पे किए जाने वाले एक्टर्स रहे हैं।

कितनी है एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन की फीस?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन ने सीजन 5 में 300,000 डॉलर (2,67,85,845.00 रुपये) प्रति एपिसोड कमाए। ये रकम कम नहीं है, लेकिन वह टॉप पोजीशन पर नहीं रहीं।

Eleven की फ्रेंड-गैंग ने कितने कमाए?

मिली के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले उनके दोस्त- सेडी सिंक, फिन वोल्फहार्ड, गेटन मातराजो, केलब मैकलॉफलिन और नोहा श्नैप, इन सभी को लगभग 7 मिलियन डॉलर (62,50,17,050.00 रुपये) पूरे सीजन के लिए दिए गए। यानी सभी दोस्तों को बराबर पैसे मिले।

सपोर्टिंग कास्ट की भारी-भरकम फीस

नतालिया डायर, जो कीअरी, चार्ली हीटन और माया हॉक को भी इस सीज़न में बड़ी रकम मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हें 750,000 डॉलर (6,69,64,612.50) प्रति एपिसोड और करीब 6 मिलियन डॉलर (53,57,01,000.00) पूरे सीजन के लिए दिए गए।

स्ट्रेंजर थिंग्स 5 रिव्यू

फिल्ममेकर शॉन लेवी ने सीजन 5 के फिनाले को "मास्टरपीस" बताया। उनका कहना है कि डफर ब्रदर्स ने शो का अंत बेहद शानदार तरीके से किया है और ये फिनाले इमोशनल भी है और संतुष्ट करने वाला भी।

सीजन 5 को कब और कहां देखें?

भारत में Stranger Things Season 5 27 नवंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह सीजन तीन पार्ट में आएगा—

Part 1: 27 नवंबर 2025

Part 2: 26 दिसंबर 2025

Finale: 1 जनवरी 2026

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सStranger Things 5 Cast Fees: एक एपिसोड का 8.9 करोड़! स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सStranger Things 5 Cast Fees: एक एपिसोड का 8.9 करोड़! स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
OPEN IN APP