Stranger Things Season 5 release: तीन साल से भी ज्यादा वक्त के बाद आखिर वो वक्त आ ही गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Stranger Things का आखिरी सीजन यानी सीजन 5 आज रिलीज होने वाला है। इसका पहला वॉल्यूम कुछ ही घंटों में Netflix पर स्ट्रीम होने लगेगा। सीजन 4 के आखिर में Vecna ने जो बड़ा धमाका किया था, उसी से कहानी आगे बढ़ेगी और फैंस को अपने सारे अधूरे सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।
भारत में कब होगा रिलीज?
अमेरिका में नेटफ्लिक्स ने 26 नवंबर को सीजन 5 के पहले चार एपिसोड रिलीज करने का ऐलान किया है। इसके बाद क्रिसमस पर अगले तीन एपिसोड आएंगे और 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर ईव को आखिरी फिनाले एपिसोड रिलीज होगा।
भारत में शेड्यूल थोड़ा अलग है।
वॉल्यूम 1 – 27 नवंबर 2025
वॉल्यूम 2 – 26 दिसंबर 2025
फाइनल एपिसोड – 1 जनवरी 2026
भारत में ये सब सुबह 6:30 बजे (IST) से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगा।
वॉल्यूम में कितने एपिसोड्स और क्या है रन टाइम?
वॉल्यूम 1 में कुल चार एपिसोड हैं। हर एपिसोड की लंबाई 54 मिनट से लेकर 1 घंटे 23 मिनट तक रखी गई है। एपिसोड के नाम हैं:
Episode 2: The Vanishing of…
Episode 3: The Turnbow Trap
सीजन 5 में क्या देखने को मिलेगा?
Duffer Brothers ने शुरू में ही नेटफ्लिक्स को 25 पेज का डॉक्यूमेंट दिया था जिसमें Upside Down और Hawkins की पूरी कहानी का बैकग्राउंड लिखा था। उसमें से कई बातें तो फैंस जान चुके हैं, लेकिन कुछ बड़े राज अभी भी बाकी हैं, जिन्हें सीजन 5 में खोला जाएगा।
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कास्ट
विनोना राइडर – जॉयस बायर्स, डेविड हार्बर – जिम हॉपर, मिली बॉबी ब्राउन – इलेवन, फिन वुल्फहार्ड – माइक व्हीलर, गेटन मातराज़ो – डस्टिन हेंडरसन, केलिब मैकलॉफलिन – लुकास सिंक्लेयर, नोआ श्नैप – विल बायर्स, सैडी सिंक – मैक्स मेफील्ड, नतालिया डायर – नैन्सी व्हीलर, चार्ली हीटन – जोनाथन बायर्स, जो कीरी – स्टीव हैरिंगटन, माया हॉक – रॉबिन बक्ली, प्रिया फर्ग्यूसन – एरिका सिंक्लेयर, ब्रेट गेलमैन – मरे, जेमी कैंपबेल बावर – वेकना, कारा बुओनो – कैरेन व्हीलर, एमीबेथ मैकनल्टी – विकी, नेल फिशर – हॉली व्हीलर, जेक कॉनली – डेरेक टर्नबो, एलेक्स ब्रेऑक्स – लेफ्टिनेंट एकर्स, लिंडा हैमिल्टन – डॉ. के।