अध्ययन में हुआ खुलासा: संक्रामक बीमारियों से मोटे लोगों की मौत का खतरा 70 प्रतिशत ज्यादा

‘द लांसेट’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मोटापे से ग्रस्त लोगों में फ्लू, कोरोना और निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों से अस्पताल में भर्ती होने या मौत का खतरा 70% अधिक है। 2023 में संक्रमण से हुई हर 10 में से 1 मौत मोटापे से जुड़ी हो सकती है।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड10 Feb 2026, 12:33 PM IST
अध्ययन में हुआ खुलासा: संक्रामक बीमारियों से मोटे लोगों की मौत का खतरा 70 प्रतिशत ज्यादा
अध्ययन में हुआ खुलासा: संक्रामक बीमारियों से मोटे लोगों की मौत का खतरा 70 प्रतिशत ज्यादा

मोटापे से ग्रस्त लोगों में फ्लू, कोरोना वायरस और निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या मौत का खतरा काफी ज्यादा होता है। मेडिकल जर्नल ‘द लांसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मोटे लोगों में यह जोखिम सामान्य लोगों की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत अधिक है।

शोध में बताया गया है कि 2023 में दुनिया भर में संक्रमण से हुई हर 10 में से 1 मौत मोटापे से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि मोटापे के असर को समझते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | World Pulses Day: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरत्न दाल की रेसिपी

यह अध्ययन ब्रिटेन और फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मोटापे से ग्रस्त लोगों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा ज्यादा देखा गया। इसके लिए टीम ने यूके बायोबैंक और फिनलैंड से जुड़े 5 लाख 40 हजार से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

यह भी पढ़ें | जनवरी में गाड़ियों की रिटेल सेल 18 प्रतिशत बढ़ी, डिटेल में जानें सबकुछ

शोधकर्ताओं के अनुसार, मोटापे से पीड़ित लोगों में संक्रामक बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या जान जाने की आशंका 70 प्रतिशत ज्यादा होती है। वहीं, बहुत अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों में यह खतरा तीन गुना तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें | चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक्टर ने दिया भावुक बयान

अध्ययन में यह भी बताया गया कि 2023 में संक्रामक रोगों से हुई कुल 54 लाख मौतों में से करीब 6 लाख मौतें (लगभग 10.8 प्रतिशत) ऐसी थीं, जिनमें मोटापा एक अहम कारण हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअध्ययन में हुआ खुलासा: संक्रामक बीमारियों से मोटे लोगों की मौत का खतरा 70 प्रतिशत ज्यादा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअध्ययन में हुआ खुलासा: संक्रामक बीमारियों से मोटे लोगों की मौत का खतरा 70 प्रतिशत ज्यादा