Success Story: कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी हैं। कुछ ऐसा ही बेंगलुरु की दो बहनों सुहासिनी और अनिंदिता संपत को जब कुछ नई जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने सीधे उस प्रोडक्ट को बनाना ही शुरू कर दिया। बाद में उसे बिजनेस का आकार देकर करोड़ों रुपये की कमाई शुरू कर दी। उनके आइडिया पर कभी पास पड़ोस के लोग मजाक उड़ाते थे। आज मजाक उड़ाने वाले दोनों बहनों के सामने खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं और इन दोनों बहनों ने भारत से लेकर अमेरिका तक अपना कारोबार फैला दिया। आज उनका ब्रांड 200 करोड़ रुपये से ऊपर का पहुंच चुका है।
द बेटर इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, सुहासिनी और अनिंदिता संपत ये दोनों बहनें बचपन से ही हेल्दी खाने की दीवानी रही हैं। जब ये दोनों बहनें अमेरिका पढ़ाई करने गईं तो उन्हें हेल्दी स्नैक्स बड़े मुश्किल से मिल पाता था। पढ़ाई और ज़ब के दौरान दोनों बहनें योगा क्लासेस भी जाती थीं। वर्कआउट के बाद भूख लगती, लेकिन वेजिटेरियन और ग्लूटेन इनटॉलरेंट होने से हेल्दी स्नैक्स मिलना मुश्किल था। एनर्जी बार खरीदतीं। एक बार स्नैकिंग करते हुए अनिंदिता ने कहा, अगर बिजनेस किया तो एनर्जी बार बनाऊंगी और उसका नाम योगा बार रखूंगी।
योगा बार से मिली नई पहचान
सुहासिनी को योगा बार इतना पसंद आया कि उन्होंने उसी साल इसे ट्रेडमार्क करा लिया। बिजनेस शुरू करने के 4 साल पहले ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। दोनों बहनें साल 2012 में भारत लौटकर आईं और फिर तीन साल तक रिसर्च की। इसके बाद साल 2015 में पहला प्रोडक्ट मल्टीग्रेन एनर्जी बार लॉन्च किया, फिर 2018 में प्रोटीन बार लॉन्च किया। बता दें कि योगा बार एक न्यूट्रिशनल फूड कंपनी है जो हेल्दी स्नैक्स के विकल्प जैसे प्रोटीन बार, म्यूसली, पीनट बटर, और ग्लूटन-फ्री ओट्स आदि ऑफर करती है। ये सभी प्रोडक्ट्स प्राकृतिक हैं और इनमें किसी तरह के कोई आर्टिफिशियल प्रिज़र्वेटिव नहीं हैं।
आसपास के लोग दोनों बहनों का उड़ाते थे मजाक
दोनों बहनों ने शुरुआती दौर में मां के किचन से बनवाकर दीवाली गिफ्ट्स में दोस्तों-फैमिली को सामान भेजते थे। फिर बेंगलुरु के योगा सेंटर्स पर पॉप-अप्स से बेचना शुरू किया। प्रोडक्ट-मार्केट फिट कन्फर्म होने पर कलरफुल डिजाइन बनाया, जो शेल्फ पर चमकता रहता है। जब इस बारे में उनके आसपास के दुकानदारों को पता चला तो वह इन दोनों बहनों का मजाक उड़ाते थे। धीरे-धीरे योगा बार की सेल काफी बढ़ गई।
100 करोड़ का बन गया ब्रांड
आज प्रोडक्ट्स इंडियन स्टैंडर्ड्स के साथ अमेरिकी एफडीए से मंजूरी मिल चुकी है। भारत में एनर्जी बार नया कॉन्सेप्ट था, लोग हेल्थ को बेचने लायक नहीं मानते थे। ग्राहकों को टेस्ट और टेक्स्चर के नाम पर समझाना पड़ता था। साल 2021-22 में 68 करोड़ टर्नओवर पहुंचा। 2023 में आईटीसी ने 40% स्टेक 175 करोड़ में खरीदा। पहले सीरीज ए में 11.6 मिलियन डॉलर एलिवेशन कैपिटल और फायर्साइड वेंचर्स से मिले। योगा बार का सालाना रेवेन्यू रन रेट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। अनिंदिता कहती हैं कि अगले 3-4 सालों में हमारा लक्ष्य 1,000 करोड़ रुपये का ब्रांड बनना है।