Success Story: वैज्ञानिक पति-पत्नी ने समोसे में लगाया विज्ञान का तड़का, बना दी 45 करोड़ की कंपनी

Success Story: बेंगलुरु के शिखर वीर सिंह और निधि सिंह ने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर ‘समोसा सिंह’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया। दोनों ने 300 स्क्वायर फीट की छोटी किचन से शुरुआत की थी। आज उनका ब्रांड करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहा है। कंपनी अलग-अलग तरह के समोसे और स्नैक्स बेचती है।

Jitendra Singh
अपडेटेड19 May 2026, 06:13 AM IST
Success Story: समोसा सिंह की देश के कई शहरों में अपनी पहचान बना चुकी है।
Success Story: समोसा सिंह की देश के कई शहरों में अपनी पहचान बना चुकी है।(The Better India )

Success Story: अगर कोई 30 लाख रुपये सालाना की सैलरी वाली कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर समोसा बेचना शुरू कर दें तो इसे हर कोई पागलपन समझ सकते हैं। इसमें कुछ लोग जुनूनी भी हो सकते हैं और कामयाब भी हो सकते हैं। कुछ ऐसे ही निधि सिंह और उनके पति शिखर वीर सिंह की कहानी है। इस पति-पत्नी की जोड़ी ने अच्छी-खासी जॉब छोड़कर समोसा बनाने का बिजनेस शुरू किया। अब यह जोड़ी समोसे बेचकर हर दिन करीब 12 लाख रुपये कमाती है। उन्होंने इसके लिए काफी बड़ा रिस्क उठाया। आइए जानते हैं निधि सिंह और वीर सिंह की दिलचस्प कहानी के बारे में...

बेंगलुरु के रहने वाले शिखर सिंह और निधि सिंह ने अपनी सेटल नौकरी को छोड़कर बिजनेस करने का प्लान किया था। शिखर बायोकॉन में एक मुख्य साइंटिस्‍ट थे। शिखर और निधि की मुलाकात बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक की पढ़ाई के दौरान हुई थी। निधि भी अच्छी खासी नौकरी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें | बेटे की बीमारी से शख्स को मिला बिजनेस आइडिया, बना दिया नया बाजार

लेकिन दोनों ने साल 2016 में नौकरी छोड़ दी और अपना कारोबार शुरू किया। इस स्‍टार्टअप को बड़ा करने के लिए अपना घर तक बेच डाला। इसका नाम 'समोसा सिंह' (Samosa Singh) है। आज यह ब्रांड भारतीय स्‍नैक्‍स की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका है। इसने पारंपरिक स्वाद को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर एक नई पहचान हासिल की है। इसका टर्नओवर 45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | वंदना ने बनाया सब्जी पाउडर, अब हो रही है बंपर कमाई

कपल ने समोसे में लगाया विज्ञान का तड़का

साइंस बैकग्राउंड से होने की वजह से कपल ने समोसे को विज्ञान से जोड़ना शुरू किया। समोसा बनने के कुछ देर बाद कुरकुरा नहीं रह जाता है। ऐसे में समोसे को कुरकुरा बनाने के लिए रोलर्स और तकनीक विकसित की। यह मैदे के 'ग्लूटेन बॉन्ड्स' को तोड़ देता है। इस तकनीक की मदद से उनके समोसे डिलीवरी के 6 घंटे बाद भी उतने ही कुरकुरे रहते हैं, जितने कड़ाही से निकलने पर होते हैं।

यह भी पढ़ें | 250 रुपये में शुरू की थी कंपनी, आज हजारों करोड़ का है कारोबार

कॉर्पोरेट कंपनियां फौरन बन गईं ग्राहक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर में शिखर खुद ही डिलीवरी करते थे। उनकी पत्नी मैनेजमेंट का काम संभालती थी। समोसा की मांग दिनों दिन बढ़ने लगी। एक समय ऐसा आया कि कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच डाला। इसके बाद जल्द ही एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस, कॉर्पोरेट ऑफिस और कैफे उनके ग्राहकों की लिस्‍ट में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें | गाय खरीदकर बन गए करोड़पति, ऐसे शुरू हुआ कमाई का सफर

कई शहरों में फैला कारोबार

शिखर सिंह और निधि सिंह की समोसा सिंह स्टार्टअप 8 से ज्यादा शहरों में फैल गया है। समोसा सिंह रोजाना करीब 50,000 समोसे बेच रहा है। इस कंपनी के मेन्यू में तमाम चीजे शामिल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, समोसा सिंह का सालाना टर्नओवर 45 करोड़ रुपये है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSuccess Story: वैज्ञानिक पति-पत्नी ने समोसे में लगाया विज्ञान का तड़का, बना दी 45 करोड़ की कंपनी
More