Success Story: दोस्तों ने मिलकर शुरू किया बिजनेस, हो रही है बंपर कमाई

Success Story: बचपन के तीन दोस्तों की मुलाकात हुई फिर सोचा कि क्यों ने कोई बिजनेस शुरू किया जाए। इसके बाद मसालों का बिजनेस शुरू किया है। यहीं से तीनों की किस्मत खुल गई। आज उनका बिजनेस लाखों में पहुंच गया है। इसके साथ ही अन्य दूसरे बिजनेस भी शुरू कर दिया।

Jitendra Singh
अपडेटेड20 Nov 2025, 06:19 AM IST
Success Story: दिल्ली के तीन दोस्तों ने मिलकर पेश की बिजनेस की नई मिसाल
Success Story: दिल्ली के तीन दोस्तों ने मिलकर पेश की बिजनेस की नई मिसाल

Success Story: कहते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए आइडिया और सही रणनीति हो तो सफलता मिलने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही दिल्ली के तीन दोस्तों ने किया है। इनकी दोस्ती ने ऐसा काम किया कि आज करोड़ों का कारोबार खड़ा हो गया। दिल्ली के रहने वाले इन तीनों दोस्तों ने हर्बल मसाले का बिजनेस शुरू किया। 3 साल में ही करोड़ों का टर्नओवर पहुंच गया।

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, बचपन के तीन दोस्तों की पढ़ाई का बैकग्राउंड अलग-अलग था। तीनों ने एक दिन शाम को पार्टी करते हुए सोचा कि क्यों न भारत में जो मसालों में मिलावट हो रही है, उसे दूर करने के लिए लोगों को हर्बल मसाले दिए जाएं, जिससे उन्हें स्वाद के साथ-साथ सेहत भी अच्छी रहे। फिर क्या था तीनों ने मिलकर इस बिजनेस की शुरुआत की थी। यह सफलता की कहानी है दिल्ली के रहने वाले राघव जैन, गौरव गुप्ता और रोहन बजाज की है।

यह भी पढ़ें | 12 साल तक किया संघर्ष, फिर राहुल सिन्हा बने SDM

होम ऑफ मसाले नाम से शुरू किया बिजनेस

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने मिलकर होम ऑफ मसाले नाम का बिजनेस शुरू किया। अब इस बिजनेस को पूरे भारत में फैलाने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली- NCR मं इनके मसलों की डिमांड बढ़ती जा रही है। मसालों की पैकिंग पर इन्होंने खासतौर से ध्यान दिया। मसालों में कंपनी ने जिप लॉक शुरू किया। ताकि महिलाओं को इन मसालों को रखने के लिए अलग से कोई डिब्बा न लेना पड़े।

यह भी पढ़ें | 55 साल की उम्र में महिला ने कर दिया कमाल, बन गईं बिजनेस क्वीन

रियल एस्टेट का भी बिजनेस शुरू किया

इन दोस्तों ने मसालों के साथ ही रियल एस्टेट का बिजनेस भी शुरू किया। इस बिजनेस को दुबई तक पहुंचा दिया। लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पारदर्शिता पर काफी फोकस किया। शायद यही वजह है कि उनकी कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से ग्रोथ कर रही है। मौजूदा समय में कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: दोस्तों ने मिलकर शुरू किया बिजनेस, हो रही है बंपर कमाई
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: दोस्तों ने मिलकर शुरू किया बिजनेस, हो रही है बंपर कमाई