Success Story: ठेले पर अंडा बेचने वाले का बेटा बन गया जज, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Success Story: पिता ने ठेले पर अंडे बेचकर बेटे को पढ़ाया। इधर पैसे कम पड़ने पर मां ने कर्ज लिया। उनकी मेहनत रंग लाई और बेटे आदर्श कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जज बन गया। बेटे ने इति पिछड़ा वर्ग में 120वीं मैरिट हासिल की है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड24 Sep 2025, 06:03 AM IST
Success Story: औरंगाबाद के आदर्श की कहानी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
Success Story: औरंगाबाद के आदर्श की कहानी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।(Instagram/@LaughingColours)

Success Story: कहते हैं 'मेहनत वह सुंदर चाभी है, जो किस्मत के फाटक खोल देती है।' ऐसे बच्चों में लग्न होती है, एक जिद होती है कि वो किसी भी हाल में अपने जी जान से मेहनत कर के अपने माता पिता की तकलीफों को दूर करें। आज हम आपको बिहार के औरंगाबाद जिले के छोटे से गांव शिवगंज के रहने वाले आदर्श कुमार के बारे में बता रहे हैं। इनकी सफलता की कहानी ऐसी है जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। आदर्श कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर जज बन गए हैं।

आदर्श के पिता विजय साव ठेले पर अंडा और ब्रेड बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की। सात सदस्यों के परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। मां सुनैना ने भी अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए कर्ज लिया और परिवार से यह बात छिपाकर बच्चों की पढ़ाई में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें | कर्ज में डूबा किसान बन गया करोड़पति, 45 लोगों को दिया रोजगार

माता-पिता से मिली मेहनत करने की प्रेरणा

आदर्श कहते हैं कि उनके माता-पिता उनके भगवान हैं और आज वो जो कुछ भी हैं उन्हीं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि अपनी मां और पिता की मेहनत देखकर ही उसने उसी मेहनत और लगन से पढ़ाई की है, तभी यह सफलता उन्हें हाथ लगी है। आदर्श ने साल 2017 में CLAT परीक्षा दी जिसके जरिए उन्हें चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना में दाखिला मिला। यहां से साल 2022 में लॉ (LLB) की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। आखिरकार, 2024 में उनकी मेहनत रंग लाई और परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें | कैंसर से जंग जीतने के बाद कपड़ों के कबाड़ का बिजनेस, करोड़ों में हो रही है कमाई

युवाओं के लिए प्रेरणा

आदर्श की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में हार मान लेते हैं। उनका कहना है अगर आपके इरादे मजबूत हैं और आप अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करते हैं, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: ठेले पर अंडा बेचने वाले का बेटा बन गया जज, पढ़ें संघर्ष की कहानी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: ठेले पर अंडा बेचने वाले का बेटा बन गया जज, पढ़ें संघर्ष की कहानी
OPEN IN APP