Success Story: जर्जर घर से शुरू किया सफर, 17 साल में बन गया करोड़पति

Success Story: सौमेंद्र जेना ओडिशा के राउरकेला में कभी जर्जर मकान में रहते थे। जेना दुबई चले गए और 17 साल की कड़ी मेहनत के बाद करोड़पति बन गए। जेना ने सोशल मीडिया में अपने संघर्ष की कहानी शेयर की है। आइये जानते हैं सोमेंद्र जेना क्या काम करते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड23 Oct 2025, 06:04 AM IST
परिवार के साथ सौमेंद्र जेना
परिवार के साथ सौमेंद्र जेना(Instagram)

Success Story: सफलता की कहानी वह यात्रा है, जिसमें कोई व्यक्ति अपने जीवन में कठिनाइयों, संघर्षों और असफलताओं का सामना करते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करता है। यह कहानी प्रेरणा, संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास पर आधारित होती है, जो दूसरों को भी प्रेरित करती है कि किसी भी परिस्थिति में हार न मानें। इनमें कुछ ऐसे ही केरल के सौमेंद्र जेना जैसे लोग भी शामिल होते हैं, जो किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। सौमेंद्र जेना का जन्म ओडिशा के राउरकेला में हुआ। यहीं उनका बचपन बीता। 12वीं तक यह पढ़ाई की। इसके बाद जेना दुबई चले गए। 17 साल की कठोर मेहनत के बाद आज जेना करोड़पति बन गए हैं। आइये जानते हैं जेना क्या काम करते हैं।

सौमेंद्र जेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के दो अलग-अलग पहलुओं को दिखाने वाली तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में राउरकेला का उनका पुराना और छोटा सा घर नजर आता है, जहां उन्होंने 1988 से 2006 तक 12वीं तक की पढ़ाई की है। दूसरी तस्वीर में दुबई का उनका शानदार बंगला नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें | मुंबई का जंबो किंग बन गया ब्रांडेड वड़ा पाव, कारोबार ने पार किए 100 करोड़

जहां पोर्श टायकन (Porsche Taycan) और जी वैगन ब्राबस 800 (G Wagon Brabus 800) जैसी महंगी गाड़ियां खड़ी हैं। जेना ने बताया कि यह सफलता 17 साल की कड़ी मेहनत, कई रातों की नींद की कुर्बानी और बिना किसी शॉर्टकट के मिली है। उन्होंने लोगों से सवाल किया, “सफलता में समय लगता है, आपका बहाना क्या है?”

सौमेंद्र की मेहनत को लोगों ने किया सलाम

सौमेंद्र ने अपने जीवन के सफर को दिखाया है। उन्होंने लिखा, "यह मेरा पुराना घर था। ओडिशा के एक छोटे से शहर राउरकेला में, जहां मैं पैदा हुआ, बड़ा हुआ और 12वीं तक (1988-2006) पढ़ा। 2021 में यादों के लिए फिर से वहां गया था।" कई लोगों ने सौमेंद्र जेना की कहानी को सराहा और उनके जज्‍बे को सलाम किया। एक यूजर ने लिखा, 'सपने सच होते हैं। सफलता कड़ी मेहनत, बिना नींद वाली रातों और बिना शॉर्टकट के ही मिलती है। बधाई हो, सौमेंद्र।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अपनी साधारण शुरुआत दिखाने के लिए हिम्मत चाहिए। खुशी है कि आप अपने बच्चे को साथ ले गए- उनके लिए क्या बढ़िया सबक है!’

यह भी पढ़ें | पहले फिल्मी दुनिया में नाम कमाया, अब बन गईं IAS अफसर

जानिए सौमेंद्र क्या काम करते हैं

सौमेंद्र जेना फाइनेंस सेक्टर के एक जाने-माने कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके 3,00,000 से ज्‍यादा और यूट्यूब पर लगभग 487,000 सब्सक्राइबर हैं। वो अपने कंटेंट के जरिए वित्तीय विषयों को आसान भाषा में समझाते हैं, निवेश की सलाह देते हैं और लोगों को सही वित्तीय फैसले लेने में मदद करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: जर्जर घर से शुरू किया सफर, 17 साल में बन गया करोड़पति
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: जर्जर घर से शुरू किया सफर, 17 साल में बन गया करोड़पति