Success Story: शादी के बाद यह कपल बन गया करोड़पति, हेयर ट्रिमर से शुरू हुआ सफर

Success Story: आजकल के इस डिजिटल युग में सोची समझी रणनीति के तहत बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही हरियाणा के फरीदाबाद के एक कपल ने किया। हिमांशु अदलखा और उनकी पत्नी निकिता ने सोशल मीडिया से बिजनेस शुरू किया और 3 साल में 11 करोड़ का टर्नओवर पहुंच गया।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड3 Nov 2025, 06:20 AM IST
Success Story: साल 2021 में इंस्‍टाग्राम पेज से हेयर ट्रिमर बेचना शुरू किया था।
Success Story: साल 2021 में इंस्‍टाग्राम पेज से हेयर ट्रिमर बेचना शुरू किया था। (The Weekend Leader)

Success Story: हरियाणा के फरीदाबाद के हिमांशु अदलखा और निकिता जैसे ही शादी के बंधन में बंधे तो ऐसा लगा कि उनकी किस्मत के दरवाजे खुल गए। नई -नवेली दुल्हन ने अपने पति हिमांशु के साथ बिजनेस शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह बिजनेस कब करोड़ों में पहुंच गया, पता ही नहीं चला। दरअसल, हिमांशु और निकिता दोनों ही बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं और उन्हें स्टार्टअप्स का काफी अनुभव है। ऐसे में दोनों लोगों ने बिना समय गंवाए फौरन बिजनेस शुरू कर दिया।

द वीकेंड लीडर में छपी खबर के मुताबिक, निकिता ने साल 2021 में इंस्टाग्राम पेज पर हेयर ट्रिमर बेचना शुरू किया। विंस्टन इंडिया ब्रांड नाम के तहत, उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के ज़रिए अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया। तीन साल से भी कम समय में उनका यह ब्रांड चमकने लगा। 11 करोड़ रुपये का टर्नओवर पार कर लिया है। अब आज कैलस रिमूवर, हेड मसाजर, और LED मास्क और कंघी जैसी चीजों की भी बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें | घरेलू हिंसा से लड़ते हुए सविता बन गईं अफसर

पुराने अनुभव से मिला सबक

हिमांशु ने MBA करने के बाद 2-3 स्टार्टअप शुरू किए, लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी। इसके बाद हिमांशु की निकिता से शादी हो गई। कपल ने फिर से अपना स्टार्टअप शुरू किया। इसके लिए हिमांशु अदलखा और उनकी नवविवाहित पत्नी निकिता ने फरीदाबाद से 'विंस्टन इंडिया' की शुरुआत की। इसके तहत वे चीन से उत्पाद आयात करते थे। फिर उन्हें भारत में अपनी ब्रांडिंग के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए बेचते थे। शुरुआत में कपल का टारगेट उन लोगों को अच्छे और भरोसेमंद पर्सनल केयर प्रोडक्ट देना था, जो सैलून में बहुत समय और पैसा खर्च करते हैं।

यह भी पढ़ें | UP का लाल केचुआ खाद से कर रहा है बंपर कमाई

चीते की रफ्तार से बढ़ा कारोबार

रिपोर्ट के मुताबिक, हिमांशु और निकिता ने 30 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने शुरू में मार्केटिंग पर कम खर्च किया। सारा ध्यान इन्वेंटरी पर लगाया। उनका पहला प्रोडक्ट ट्रिमर था। इसकी 5000 यूनिट्स उन्होंने बिना किसी वेबसाइट के सिर्फ इंस्टाग्राम पर बेचीं। 8-10 इन्फ्लुएंसर्स की मदद से यह सारा स्टॉक एक हफ्ते में बिक गया। यह उनकी उम्मीदों से परे था। पहले साल (2021-22) में ही उनका टर्नओवर 60 लाख रुपये तक पहुंच गया। अगले साल यह बढ़कर 5.5 करोड़ रुपये हो गया। फिर यह 11.5 करोड़ रुपये को पार कर गया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: शादी के बाद यह कपल बन गया करोड़पति, हेयर ट्रिमर से शुरू हुआ सफर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: शादी के बाद यह कपल बन गया करोड़पति, हेयर ट्रिमर से शुरू हुआ सफर