Success Story: पहले फिल्मों में काम किया, फिर एक्ट्रेस बन गई IAS अफसर

Success Story: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाने के बाद इसे अलविदा कह देना आसान नहीं होता। लग्जरी लाइफस्टाइल और ग्रैलमर को छोड़ अलग दुनिया बसाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे ही कर्नाटक की कीर्तना ने कई शानदार फिल्में दी। इसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बन गईं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 06:05 AM IST
Success Story: एचएस कीर्तना ने फिल्मी दुनिया की चमक-धमक छोड़कर IAS बनने का सपना पूरा किया।
Success Story: एचएस कीर्तना ने फिल्मी दुनिया की चमक-धमक छोड़कर IAS बनने का सपना पूरा किया।

Success Story: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर को छोड़कर नए रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। बचपन से लेकर बड़े होने तक कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं। लेकिन जब वह अपने करियर के शिखर पर थीं, तो उन्होंने एक्टिंग को छोड़कर एक कठिन रास्ता अपनाया और यूपीएससी परीक्षा को पास करके आईएएस अफसर बन गईं। आइए जानते हैं इस अभिनेत्री के बारे में।

एचएस कीर्तना लाइमलाइट की दुनिया की हजारों की भीड़ को छोड़कर एक्ट्रेस के साथ अपने सिविल सर्वेंट बनने का सपना साकार किया। अपना करियर एक अभिनेत्री के रूप में शुरू करने के बाद उन्होंने एक अलग रास्ता चुना। फिल्मों में सफल होने के बावजूद उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का मुश्किल सफर तय किया।

32 फिल्मों में कीर्तना ने किया काम

कीर्तना ने गंगा-यमुना, कर्पूरदा गोम्बे, कनूर हेग्गडती, सर्कल इंस्पेक्टर, मुथिना अलीया, उपेंद्र ए, कनूर हेग्गडती, ओ मल्लिगे, लेडी कमिश्नर, सर्कल इंस्पेक्टर, जननी, सिगुरु, हप्पा, डोर, सिम्हाद्री, और पुतानी एजेंट जैसे कन्नड़ टीवी शोज में बतौर बाल कलाकार काम किया था। टीवी के अलावा वह तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं। कीर्तना ने तमिल स्टार रमेश अरविंद की फिल्मों में भी काम किया है। कीर्तना ने 48 टीवी सीरियल और 32 फिल्मों में काम कर 15 की उम्र में अभिनय जगत से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़ें | देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है रंजना के मसालों की खुशबू

कई बार मिली असफलता, लेकिन नहीं मानी हार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्तना के सिनेमा छोड़ने के फैसले से लोगों को बड़ा झटका लगा था। जैसे ही लोगों को पता चला कि कीर्तना अब UPSC की तैयारी कर रही हैं तो हर कोई हैरान रह गया। आईएएस की परीक्षा से पहले एक्ट्रेस ने कर्नाटक राज्य प्रशासनिक परीक्षा पास की और दो साल तक नौकरी की। फिर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें | घर-घर जाकर बेची सब्जियां, मजदूरी करते-करते शख्स बन गया अफसर

वह यूपीएससी की परीक्षा में पांच बार फेल हुईं, लेकिन हार नहीं मानी। साल 2020 में उन्होंने छठी बार यह परीक्षा दी और 167वीं रैंक हासिल की। उन्हें कर्नाटक के मांड्या में बतौर सहायक आयुक्त पहली पोस्टिंग मिली। फिलहाल एचएस कीर्तन कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर नियुक्त हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: पहले फिल्मों में काम किया, फिर एक्ट्रेस बन गई IAS अफसर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: पहले फिल्मों में काम किया, फिर एक्ट्रेस बन गई IAS अफसर