Success Story: इंटरव्यू में हुई रिजेक्ट, अब 1000 महिलाओं को कर रही हैं लीड

Success Story: नागपुर की कृतिका धुंडे को नौकरी के इंटरव्यू में बार-बार रिजेक्शन मिला। वजह स्किल नहीं, कम्युनिकेशन बैरियर था। सुन और बोल नहीं पाने के कारण वे हायरिंग प्रोसेस में आगे नहीं बढ़ पाईं।

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Mar 2026, 06:41 AM IST
Success Story: कृतिका धुंडे ने हार नहीं मानी और एक मिसाल गईं।
Success Story: कृतिका धुंडे ने हार नहीं मानी और एक मिसाल गईं।

Success Story: कभी-कभी जीवन में मिली बार - बार असफलताएं भी सफलता की नई कहानी गढ़ देती हैं। कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र के नागपुर की कृतिका धुंडे के साथ हुआ। कृतिका कभी इंटरव्यू में बार- बार रिजेक्ट हो जाती थीं। आज कृतिका हजारों महिलाओं को लीड कर रही हैं और कमाई के एक नए द्वार खोल दिए हैं। कभी बातचीत में भाषा उनके साथ दीवार बनकर खड़ी हो जाती थी। आज वही दीवार एक स्टाइल (शैली) बनकर कृतिका की अलग पहचान बनकर सफलता की कहानी गढ़ रही है। कृतिका की सफलता की कहानी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। उनकी इस सफलता में संघर्ष, इमोशन और सक्सेस तीनों का संगम नजर आएगा।

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, कृतिका नागपुर में पली-बढ़ीं और फरवरी 2007 में उन्होंने 12वीं क्लास पास की। यह वह समय था जब बहरी महिलाओं के लिए जागरूकता और अवसर बहुत ही सीमित थे। कृतिका कहती हैं कि मेरे लिए बातचीत का तरीका हमेशा से ही अलग रहा है। इसका अक्सर यह मतलब होता था कि मुझे ऐसी जगहों पर रहना पड़ता था जो मेरे जैसे लोगों के लिए बनाई ही नहीं गई थीं।

इंटरव्यू में हो जाती थीं रिजेक्ट

कृतिका कहती हैं कि ज्यादातर टीचर और छात्र मेरी सांकेतिक भाषा को नहीं समझ पाते थे। ऐसे में कृतिका अक्सर लिखने, होंठ पढ़कर समझने और देखकर सीखने पर निर्भर रहती थी। साल 2023 में जब कृतिका नौकरी ढूंढ रही थीं, तब हर इंटरव्यू उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आता था, लेकिन जल्दी ही खत्म भी हो जाता था। वजह ये नहीं थी कि उनमें टैलेंट की कमी थी, बल्कि सामने वाले लोग समझ ही नहीं पाते थे कि उनसे कैसे बात करें। ये बार-बार का अनुभव उन्हें अंदर से तोड़ सकता था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया।

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र के किसान ने खजूर से बदली तकदीर, लाखों में कमाई

परिवार ने कभी हारने नहीं दिया

हर मुश्किल वक्त में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें ये एहसास दिलाया कि वो किसी से कम नहीं हैं। यही सपोर्ट उनकी सबसे बड़ी ताकत बना और उन्होंने खुद पर भरोसा करना नहीं छोड़ा।

एक मौका जिसने बदल दी कहानी

ऑनलाइन सर्च के दौरान कृतिका एक महिला नेटवर्क से जुड़ीं। शुरुआत में उन्हें समझने के लिए कैप्शन और स्लो बातचीत की जरूरत पड़ती थी। धीरे-धीरे टीम ने भी साइन लैंग्वेज सीखनी शुरू कर दी। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। आज कृतिका 1000 से ज्यादा डेफ महिलाओं के नेटवर्क को लीड कर रही हैं। ये महिलाएं अलग-अलग तरीकों से कमाई कर रही हैं। पहली बार आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। कुछ महिलाएं हर महीने अच्छी खासी इनकम भी कमा रही हैं।

यह भी पढ़ें | तुलसी की माला से खुले कमाई के द्वार, IIT दिल्ली ने किया सलाम

सोशल मीडिया में छाई कृतिका

कृतिका ने इंस्टाग्राम पर साइन लैंग्वेज में वीडियो बनाना शुरू किया। उनके वीडियो तेजी से लोगों तक पहुंचे और लोगों को ये समझ आया कि कम्युनिकेशन सिर्फ बोलने तक सीमित नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSuccess Story: इंटरव्यू में हुई रिजेक्ट, अब 1000 महिलाओं को कर रही हैं लीड
More