Success Story: 35 लाख का नुकसान, फिर 25 लोगों के साथ मिलकर खड़ा कर दिया 65 करोड़ का बिजनेस

Success Story: चेन्‍नई के उद्यमी कुणाल भंडारी ने सिर्फ दो साल में 30 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाला सफल ब्रांड खड़ा कर दिया है। इसका नाम 'GREE' है। कुणाल ने इसकी नींव साल 2022 में रखी थी। यह कंपनी एडहेसिव और सीलेंट बनाती है। आज कंपनी का कारोबार 65 करोड़ पहुंच गया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड28 Oct 2025, 05:52 AM IST
Success Story: चेन्‍नई के रहने वाले कुनाल भंडारी ने पांच साल पहले स्टार्टअप की नींव रखी थी।
Success Story: चेन्‍नई के रहने वाले कुनाल भंडारी ने पांच साल पहले स्टार्टअप की नींव रखी थी।

Success Story: कहते हैं जहां चाह है, वहां राह है। यह बात चेन्नई के कुणाल भंडारी पर सटीक बैठती है। कुणाल भंडारी ने सिर्फ दो साल में 30 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाला सफल ब्रांड खड़ा कर दिया है। इसका नाम 'GREE' है। कुणाल ने इसकी नींव साल 2022 में रखी थी। यह कंपनी एडहेसिव और सीलेंट बनाती है। पारिवारिक बिजनेस से हटकर कुणाल ने अपना अलग रास्‍ता बनाने का फैसला किया था। इस रास्‍ते में उन्‍हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। वह 35 लाख रुपये का नुकसान झेले। लेकिन, यह उनके लिए बड़ा सब‍क साबित हुआ।

कुणाल ने ऐसे प्रोडक्‍ट बनाए जो आज घर के छोटे-मोटे प्‍लंबिंग समस्‍या का चुटकियों में समाधान कर देते हैं। आज की ‘डू इट यूअरसेल्‍फ’ यानी DIY की बढती प्रवृति को पूरा करने में खूब काम आते हैं। भंडारी ने आम लोगों की इन बुनियादी जरूरतों का न केवल समाधान दिया, बल्कि 25 लोगों की टीम के दम पर 65 करोड़ का बिजनेस भी खड़ा कर दिया है।

बचपन से ही बिजनेस का शौक था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल भंडारी का जन्म चेन्‍नई के एक पारंपरिक मारवाड़ी कारोबारी परिवार में हुआ। इस परिवार की पृष्ठभूमि इंडस्ट्रियल टेप मैन्‍युफैक्‍चरिंग से जुड़ी थी। ऐसे में बचपन से ही वह अपने आसपास कारोबार को देखते-सुनते बड़े हुए। हालांकि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कुणाल का मन हमेशा से एक ऐसा ब्रांड बनाने में लगा, जिसे आम लोग देखें, इस्तेमाल करें और सीधा फायदा उठाएं। वह 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती भावना और घरेलू मरम्मत के लिए आसान समाधानों की बढ़ती मांग से प्रेरित हुए।

यह भी पढ़ें | सात समंदर पार की नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य

उन्होंने महसूस किया कि युवा और पेशेवर परिवार अब प्लंबर या बढ़ई का इंतजार नहीं करना चाहते। ऐसे में साल 2018 में इसी सोच ने 'ग्री' की नींव रखी। यह कंज्‍यूमर-फोकस्‍ड ब्रांड है जो इनोवेशन, परफॉर्मेंस और ट्रस्‍ट पर आधारित था। इसने कुणाल को अपने पारिवारिक व्यवसाय से अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

35 लाख का हुआ नुकसान

अपने वेंचर को लॉन्च करने से पहले कुणाल ने दो साल तक उत्पादों पर गहन शोध और परीक्षण किया। हालांकि, उनके शुरुआती प्रयास में एक बड़ा झटका लगा। चीन में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के दौरान क्‍वालिटी संबंधी गंभीर समस्याओं के कारण उन्हें 35 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक फेंकना पड़ा था।

यह भी पढ़ें | फोटो कॉपी से शुरू किया बिजनेस, आज करोड़ों का खड़ा कर दिया साम्राज्य

ग्री का सालान टर्नओवर 65 करोड़ रुपये

कुणाल की मेहनत रंग लाई। आज तक GREE का एक भी प्रोडक्ट वापस नहीं हुआ और क्वालिटी की कोई शिकायत नहीं आई। GREE ने पहले साल में ही 1 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया और केवल दो साल में यह आंकड़ा 30 करोड़ तक जा पहुंचा. एक बेहद चुस्त और समर्पित 25 सदस्यीय टीम के साथ कंपनी ने 65 करोड़ से अधिक की वैल्यूएशन हासिल कर ली है।

ग्री कौन-कौन से उत्‍पाद बनाता है?

GREE आज 45 से अधिक SKUs और 100+ sub-SKUs के साथ DIY, कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल सेगमेंट्स में मजबूती से खड़ा है उनके नेल फ्री ग्लू R918 से लेकर PU फोम R9, मल्टीसील टेप, स्प्रे पेंट और वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस तक-हर उत्पाद ने एक अलग ही छाप बाजार में छोड़ी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: 35 लाख का नुकसान, फिर 25 लोगों के साथ मिलकर खड़ा कर दिया 65 करोड़ का बिजनेस
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: 35 लाख का नुकसान, फिर 25 लोगों के साथ मिलकर खड़ा कर दिया 65 करोड़ का बिजनेस