
Success Story: भारत के पंजाब में रहने वाले 19 साल के मनी सिंह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को चले गए। यहां उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्हें पता चला कि उनके इंडियन एकेडमिक क्रेडिट्स ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में मनी सिंह को कॉलेज छोड़ना पड़ा। अब उनके पास अमेरिका से भारत आने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा। ऐसे में मनी सिंह की मां ने मनी को हिम्मत दी और उन्हें वहां कुछ काम करने की सलाह दी। मनी को कुछ हिम्मत आई और उन्होंने अमेरिका में ही कुछ करने की ठानी। आज मनी सिंह करोड़ों रुपये की कंपनी के मालिक बन गए हैं।
CNBC में छपी खबर के मुताबिक, जब मनी सिंह सैन फ्रांसिस्को में अपने आपको अकेला महसूस कर रहे थे तो उनकी मां ने उन्हें कुछ काम करने की सलाह दी। ऐसे में मनी ने टैक्सी ड्राइवर की नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद मनी ने टैक्सी के बिजनेस में करीब 10 साल तक काम किया यहीं से उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप की यात्रा शुरू कर दी।
मनी ने अपनी खुद की कैब चलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मनी ने इसे बढ़ाकर गाड़ियों का एक छोटा सा फ्लीट बना लिया। इसके बाद मनी ने खुद की कंपनी Driver’s Network की नींव रखी, जो आज ATCS Platform Solutions के नाम से जानी जाती है। उन्होंने इंडिपेंडेंट ड्राइवरों के लिए खास तौर पर बनाई गई एक मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग एजेंसी, ड्राइवर नेटवर्क की स्थापना की।
इतना ही नहीं, अपनी मां से मिली प्रेरणा ने उन्हें एक और मुकाम दिया. उन्होंने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में Dandies Barbershop & Beard Stylist शुरू किया, जो आज बेहद लोकप्रिय सैलून ब्रांड बन चुका है। साल 2024 तक Dandies की कमाई 1.07 मिलियन डॉलर और ATCS की 1.18 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई यानी एक टैक्सी ड्राइवर से लेकर करोड़ों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर पूरा हुआ। उन्हें यह विचार उनकी पार्टनर जॉयप्रीत से मिला।
आज मनी सिंह के पास डैंडीज के तीन स्टोर हैं. 25 लोग काम करते हैं। इनमें से 15 बार्बर हैं और उन्हें हर महीने 7,000 डॉलर का वेतन मिलता है। इसमें डैंडीज से 3,000 डॉलर और एटीसीएस से 4,000 डॉलर शामिल हैं। साल 2024 तक Dandies की कमाई 1.07 मिलियन डॉलर और ATCS की 1.18 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई यानी एक टैक्सी ड्राइवर से लेकर करोड़ों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर पूरा हुआ।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.