Success Story: टैक्सी ड्राइवर ने कर दिया कमाल, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

Success Story: कहते हैं आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए। कब किस्मत पलट जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। ये बातें पंजाब के मनी सिंह पर सटीक बैठती हैं। मनी सिंह अमेरिका चले गए। वहां टैक्सी ड्राइवर बन गए। एक समय नौकरी भी चली गई थी। अमेरिका में रहना मुश्किल हो रहा था। लेकिन मनी ने अपने आपको मनी बना दिया।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड17 Feb 2026, 06:06 AM IST
Success Story: मनी सिंह 2006 में 19 साल की उम्र में पंजाब से सैन फ्रांसिस्को चले गए थे।
Success Story: मनी सिंह 2006 में 19 साल की उम्र में पंजाब से सैन फ्रांसिस्को चले गए थे।

Success Story: भारत के पंजाब में रहने वाले 19 साल के मनी सिंह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को चले गए। यहां उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्हें पता चला कि उनके इंडियन एकेडमिक क्रेडिट्स ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में मनी सिंह को कॉलेज छोड़ना पड़ा। अब उनके पास अमेरिका से भारत आने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा। ऐसे में मनी सिंह की मां ने मनी को हिम्मत दी और उन्हें वहां कुछ काम करने की सलाह दी। मनी को कुछ हिम्मत आई और उन्होंने अमेरिका में ही कुछ करने की ठानी। आज मनी सिंह करोड़ों रुपये की कंपनी के मालिक बन गए हैं।

CNBC में छपी खबर के मुताबिक, जब मनी सिंह सैन फ्रांसिस्को में अपने आपको अकेला महसूस कर रहे थे तो उनकी मां ने उन्हें कुछ काम करने की सलाह दी। ऐसे में मनी ने टैक्सी ड्राइवर की नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद मनी ने टैक्सी के बिजनेस में करीब 10 साल तक काम किया यहीं से उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप की यात्रा शुरू कर दी। मनी ने अपनी खुद की कैब चलाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें | इस लड़की ने गांव छोड़ दिया और खड़ी कर दी लाखों करोड़ की कंपनी

धीरे-धीरे मनी ने इसे बढ़ाकर गाड़ियों का एक छोटा सा फ्लीट बना लिया। इसके बाद मनी ने खुद की कंपनी Driver’s Network की नींव रखी, जो आज ATCS Platform Solutions के नाम से जानी जाती है। उन्होंने इंडिपेंडेंट ड्राइवरों के लिए खास तौर पर बनाई गई एक मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग एजेंसी, ड्राइवर नेटवर्क की स्थापना की।

बिजनेस में बढ़ाया कदम

इतना ही नहीं, अपनी मां से मिली प्रेरणा ने उन्हें एक और मुकाम दिया. उन्होंने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में Dandies Barbershop & Beard Stylist शुरू किया, जो आज बेहद लोकप्रिय सैलून ब्रांड बन चुका है। साल 2024 तक Dandies की कमाई 1.07 मिलियन डॉलर और ATCS की 1.18 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई यानी एक टैक्सी ड्राइवर से लेकर करोड़ों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर पूरा हुआ। उन्हें यह विचार उनकी पार्टनर जॉयप्रीत से मिला।

यह भी पढ़ें | कपल ने शुरू की हेयर ट्रिमर की बिक्री, करोड़ों में पहुंचा कारोबार

अब चला रहे तीन सैलून और कैब सर्विस कंपनी

आज मनी सिंह के पास डैंडीज के तीन स्टोर हैं। 25 लोग काम करते हैं। इनमें से 15 बार्बर हैं और उन्हें हर महीने 7,000 डॉलर का वेतन मिलता है। इसमें डैंडीज से 3,000 डॉलर और एटीसीएस से 4,000 डॉलर शामिल हैं। साल 2024 तक Dandies की कमाई 1.07 मिलियन डॉलर और ATCS की 1.18 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई यानी एक टैक्सी ड्राइवर से लेकर करोड़ों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर पूरा हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: टैक्सी ड्राइवर ने कर दिया कमाल, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: टैक्सी ड्राइवर ने कर दिया कमाल, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी