Success Story: इस एंटरप्रेन्योर ने बनारसी पान को ऑर्गनाइज्ड बिजनेस में बदल दिया, पहुंच गया करोड़ों का कारोबार

Success Story: गली-नुक्कड़ के बिजनेस पान को पी. एन. ठाकुर ने एक नया ब्रांड दिया। ठाकुर ने 'मस्त बनारसी पान' के तहत 2 लाख रुपये में बिजनेस शुरू किया। आज कंपनी के पास 400 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। देश के कई शहरों में 'मस्त बनारसी पान' के आउटलेट्स देखने को मिल जाएंगे।

Jitendra Singh
अपडेटेड26 Jun 2026, 07:03 AM IST
Success Story: मस्त बनारसी पान का कारोबार देश के 300 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है।
Success Story: मस्त बनारसी पान का कारोबार देश के 300 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है।

Success Story: कभी गलियों और नुक्कड़ों तक सीमित रहने वाला पान आज कैफे कल्चर का हिस्सा बन चुका है। पारंपरिक दुकानों से निकलकर यह कारोबार अब आधुनिक आउटलेट्स, बेहतर प्रेजेंटेशन और ब्रांडेड अनुभव के साथ नई पहचान बना रहा है। इस बदलाव के पीछे जिन नामों ने अहम भूमिका निभाई, उनमें एक नाम P. N. ठाकुर का है। किसान परिवार से आने वाले पीएन ठाकुर ने पान जैसे अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में बड़ा अवसर देखा। बचपन से उन्होंने पान की दुकानों को करीब से देखा, लेकिन उनमें न साफ-सफाई थी और न कोई ब्रांड वैल्यू। MBA की पढ़ाई और नौकरी के अनुभव ने उन्हें यह समझाया कि एक साधारण प्रोडक्ट को सही रणनीति के साथ बड़े बिजनेस में बदला जा सकता है।

Advertisement

ठाकुर ने साल 2016 में 2 लाख से मस्त बनारसी पान (Mast Banarasi Paan) की शुरुआत की। इस सफर में उनकी पत्नी माया कुमारी ने नौकरी छोड़कर अपनी सेविंग्स बिजनेस में लगाई। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों ने भरोसे और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया। आज यह कारोबार 7 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। ठाकुर ने यह मुकाम बिना किसी बाहरी फंडिंग के हासिल किया है। उन्होंने अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को एक ब्रांडेड बिजनेस में बदल दिया है।

MBA पास शख्स ने कैसे खोली पान की दुकान?

मिंट हिंदी के साथ बातचीत करते हुए P. N. ठाकुर कहते हैं कि वो किसान परिवार से आते हैं। उनके परिवार बिजनेस का कोई माहौल नहीं था। नौकरी और किसानी का ही माहौल था। बिहार के बक्सर के रहने वाले ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से MBA किया था। इसके बाद कुछ समय तक नौकरी की, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा और लीक से हटकर कुछ काम करने का मन कर रहा था।

Advertisement

ऐसे में नौकरी छोड़कर पान का बिजनेस करने का आइडिया आया। ठाकुर बताते हैं कि जैसे ही उन्होंने ये बात अपने पिता जी को बताई कि नौकरी छोड़कर पान का कारोबार करेंगे तो उनकी तबियत खराब हो गई थी। ऐसे में मेरे लिए पान के बिजनेस में उतरने के लिए बड़ी हिम्मत की जरूरत थी। फिर पत्नी ने अपनी कुछ जमा पूंजी दी और मेरे इस बिजनेस के लिए नौकरी भी छोड़ दी। इसके बाद 'मस्त बनारसी पान' का कारोबार शुरू किया।

80 तरह के लगाते हैं पान

पीएन ठाकुर आगे बताते हैं कि उन्होंने पान का पहला कारोबार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुरु किया था। इसे शुरू करने में जितनी लागत आई थी। वह एक साल में निकल आई थी। आज मस्त बनारसी पान ब्रांड के तहत कंपनी 70-80 तरह के पान लगाती है। इन सभी पानों में तंबाकू नहीं मिलाया जाता है। यानी टोबैको फ्री पान हैं। कंपनी चॉकलेट पान, मैंगो पान, ड्राई फ्रूट्स पान, सिल्वर पान, गोल्ड पान, आइसक्रीम पान जैसे कई नाम से पान बनाती है। ग्राहकों की सुविधानुसार पान लगाए जाते हैं।

Advertisement

मस्त बनारसी पान में मिलता है पारिवारिक माहौल

कंपनी अपने आउटलेस्ट में पारिवारिक माहौल मुहैया कराती है। ठाकुर का कहना है कि पान खाने का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के दिमाग में नेगेटिव सोच आती है। इसी नेगेटिव सोच को खत्म करने के लिए मस्त बनारसी पान लॉन्च किया गया है। पान का इस्तेमाल कलयुग ही नहीं इसके पहले सतयुग - त्रेतायुग से हो रहा है।

पान में सेहत के लिए फायदेमंद चीजें मिलाई जाती हैं। कंपनी के आज 400 से ज्यादा आउटलेस्ट हैं। भारत के 300 से ज्यादा शहरों में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है। इसमें मोहाली, बेंगलुरु, दिल्ली, पुणे, विजयवाड़ा, मथुरा, जालंधर, श्रीनगर, जयपुर, रांची, जमशेदपुर, पटना, वडोदरा और हैदराबाद जैसे कई शहर शामिल हैं।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या...Read More

होमट्रेंड्सSuccess Story: इस एंटरप्रेन्योर ने बनारसी पान को ऑर्गनाइज्ड बिजनेस में बदल दिया, पहुंच गया करोड़ों का कारोबार
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App