कर्ज में डूबा किसान खेती से बन गया करोड़पति, लोगों को दे रहा रोजगार

Success Story: आमतौर पर लोग खेती को घाटे का सौदा मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अब खेती में पढ़े-लिखे लोग भी आ रहे हैं और मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। आजकल के युवा किसान पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर रूख कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के युवा किसान राहुल देशमुख ने किया। 

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 06:05 AM IST
Success Story: राहुल देशमुख लहसुन और टमाटर की खेती से करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।
Success Story: राहुल देशमुख लहसुन और टमाटर की खेती से करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। (Dainik Bhaskar)

Success Story: खेती से कम खर्च में अधिक लाभ कमाने के लिये किसानों का रुझान अब नकदी फसलों की तरफ बढ़ रहा है। खेती में भी पढ़े लिखे लोग आने लगे हैं। आजकल के इस अर्थयुग में बहुत से लोग खेती को कमाई का जरिया नहीं मानते हैं, लेकिन अब युवा किसान खेती से बंपर कमाई कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बदनूर गांव के युवा किसान राहुल देशमुख ने मेहनत और नवीन तकनीकों से न केवल 13 लाख के कर्ज से मुक्ति पाई, बल्कि आज वे सालाना 2 करोड़ रुपए की कमाई भी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुत के पिता किसान थे और राहुल नौकरी करते थे। लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लग रहा था। वो खेती करने के बारे में सोच रहे थे। फिर राहुल के पिता का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद राहुल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राहुल धीरे -धीरे कर्ज के जाल में फंसते गए। उनके ऊपर करीब 13 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

कर्ज की खेती से करोड़ों की कमाई

राहुल ने ठान लिया कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल हों, वे हार नहीं मानेंगे। उन्होंने नकदी फसल उगाने की सोची। शुरुआती दौर में राहुल ने लहसुन और टमाटर की खेती शुरू कर दी। बंजर जमीन पर पानी की सबसे ज्यादा समस्या थी, लेकिन राहुल ने हार नहीं मानी। उनकी कड़ी मेहनत के सामने बंजर जमीन भी सोने उगलने लगी।

यह भी पढ़ें | कैंसर से जंग जीतने के बाद कपड़ों के कबाड़ का बिजनेस, करोड़ों में हो रही है कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल को साल 2023 और 2024 में लहसुन की पहली फसल से करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई। टमाटर से उन्हें करीब 25 लाख की कमाई हुई। यह रकम उनके लिए उम्मीद की किरण थी। कर्ज चुकाने में आसानी हुई और उनके आत्मविश्वास में भी गजब का इजाफा हुआ। राहुल का कहना है कि अगर इंसान मेहनत और ईमानदारी से काम करे तो कोई भी बंजर जमीन सोना उगल सकती है।

यह भी पढ़ें | खेती के लिए शख्स ने छोड़ दी पायलट की नौकरी, जानिए क्यों

करोड़ों का टर्नओवर

कभी कर्ज के बोझ तले दबे इस किसान ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से आज लाखों का कारोबार खड़ा कर लिया है। आज 45 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। कभी जिस जमीन को लोग बंजर कहकर छोड़ देते थे, वही जमीन अब सैकड़ों परिवारों की आजीविका का सहारा बन गई। राहुल ने अपने कारोबार से यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ निश्चय और सही तकनीक का साथ मिले तो खेती भी करोड़ों का मुनाफा (Profit) दिला सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकर्ज में डूबा किसान खेती से बन गया करोड़पति, लोगों को दे रहा रोजगार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकर्ज में डूबा किसान खेती से बन गया करोड़पति, लोगों को दे रहा रोजगार