Success Story: पाक से भारत आई महिला ने 300 रुपये में शुरू किया बिजनेस, 7000 करोड़ की बन गईं मालकिन

Success Story: Cremica और English Oven जैसी पॉपुलर ब्रांड्स की फाउंडर, रजनी बेक्टर ने बेकिंग के अपने जुनून को एक सफल बिजनेस में बदल दिया। उनका जन्म पाक के कराची में हुआ और लुधियाना में पली-बढ़ी। उन्होंने सिर्फ 300 रुपये के ओवन और घर के आंगन में बनी आइसक्रीम से अपना सफर शुरू किया।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड30 Mar 2026, 06:05 AM IST
Success Story: रजनी बेक्टर ने कुकिंग के शौक से Cremica ब्रांड बना दिया।
Success Story: रजनी बेक्टर ने कुकिंग के शौक से Cremica ब्रांड बना दिया।

Success Story: पाकिस्तान के कराची में जन्मी रजनी बेक्टर का बचपन पाक में ही गुजरा। इसके बाद 1947 में देश की आजादी के समय जब भारत का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार कराची से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनके परिवार को ब्रिटिश भारत सरकार में कई उच्च पदों पर नियुक्त किया गया था। बेक्टर की 1957 में शादी हो गई थी, इसके बाद उन्होंने मिरांडा हाउस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

17 साल की छोटी उम्र में ही उनका विवाह पंजाब के एक व्यवसायी परिवार में हो गया। अपनी नई ज़िंदगी में पूरी तरह से बस जाने के बावजूद, उनमें सीखने और आत्म-सुधार के प्रति जुनून बना रहा। तीन बेटों को पालने और उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने के बाद, बेक्टर ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक कोर्स में दाखिला लिया।

कुकिंग स्किल्स ने दी नई पहचान

उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल्स पर काम किया। धीरे-धीरे बेकिंग का शौक बढ़ा और वह अपनी बेकिंग रेसिपी और आइसक्रीम के लिए आस-पड़ोस के लोग, दोस्तों व रिश्तेदारो में मशहूर होने लगीं। तब उन्होंने बिजनेस की तरफ छोटा-सा कदम बढ़ाया और 300 रुपये उधार लेकर एक ओवन खरीदा। उन्होंने आइसक्रीम बनाना शुरू किया। देश-दुनिया में रजनी बेक्टर को उनकी Cremica और English Oven जैसी ब्रांड्स के लिए जाना जाता है। इन दो ब्रांड्स के तहत दुनियाभर में उनके प्रोडक्ट्स जैसे जैसे आइस-क्रीम, ब्रेड, बिस्कुट और सॉस सप्लाई होते हैं।

यह भी पढ़ें | बचपन में छूटा पिता का हाथ, फिर झाड़ू से चमकाई तकदीर

रजनी की रेस‍िपी हुई मशहूर

बता दें कि उत्साही कुक और बेकर, बेक्टर की आइसक्रीम और केक की रेसिपी जल्द ही उनके दोस्तों और परिचितों के बीच लोकप्रिय हो गई। इससे प्रेरित होकर उन्होंने ओवन खरीदने के लिए 300 रुपये उधार लिए थे। इसी तरह बिस्किट ब्रांड की शुरुआत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन 1978 में, जब बेक्टर की बेकरी ने बहुत ध्यान आकर्षित करना शुरू किया, तो बेक्टर के परिवार ने उन्हें आइसक्रीम निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 20,000 रुपये उधार दिए। बेक्टर ने ‘Cremica’ नाम चुना। यहीं से Cremica ब्रांड का सफर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें | कबाड़ से शुरुआत... देखते ही देखते बन गए अरबपति

60 देशों में सप्लाई होते हैं प्रोडक्ट्स

साल 1996 में रजनी की कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने McDonald's के साथ बर्गर बन सप्लाई करने के लिए एग्रीमेंट किया। बढ़ती मांग की आपूर्ति करने के लिए रजनी ने अलग-अलग शहरों में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स सेट-अप किए। जैसे-जैसे उनके प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी, वैसे-वैसे उनका कारोबार पहले देश के 20 से ज्यादा राज्यों में और फिर 60 से ज्यादा देशों में फैल गया।

यह भी पढ़ें | 22 साल की लड़की ने छोड़ दी नौकरी, अब कठिया गेहूं से चमका रहीं हैं किस्मत

आज 23 राज्यों में 5.5 लाख से ज्यादा आउटलेट्स हैं। 2006 में Mrs Bector’s Cremica ने 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साल 2011-12 तक यह सालाना 650 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही थी। आज, लुधियाना स्थित यह कंपनी Burger King, Pizza Hut, Papa John’s जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और भारतीय रेलवे के लिए ब्रेड, पिज्जा बेस, सॉस और अन्य कंडिमेंट्स और कन्फेक्शनरी आइटम्स की सप्लायर है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSuccess Story: पाक से भारत आई महिला ने 300 रुपये में शुरू किया बिजनेस, 7000 करोड़ की बन गईं मालकिन
More