
Success Story: अगर किस्मत और मेहनत दोनों एक साथ कामयाबी का रास्ता दिखाने पर उतर आएं तो फिर जिंदगी की राह खूबसूरत हो जाती है। किसी जमाने में KBC में हिस्सा लेकर तहलका मचा देने वाले रवि कुमार सैनी इसकी जीती-जागती मिसाल हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 15 सवालों के सही जवाब दे डाले थे। इसका रिजल्ट ये रहा कि रवि मोहन सैनी कौन बनेगा करोड़पति के बाल विजेता बनकर देश-दुनिया में रातों-रात छा गए थे। अब कल का वही कुशाग्र बुद्धि बालक रवि आज आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अफसर बन चुका है। राजस्थान के मूल निवासी रवि सैनी को गुजरात कैडर मिला है।
रवि मोहन सैनी बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार रहे हैं। रवि जब 10वीं क्लास में थे तभी उन्होंने केबीसी जूनियर जीता था। 12वीं के बाद उन्होंने मेडिकल में पढ़ाई करना चुना। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। एमबीबीएस की पढ़ाई करना अपने आप में बेहद मेहनत भरा काम है। रवि MBBS पूरा करने के बाद इसी फील्ड में आगे नहीं बढ़े। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
रवि मोहन सैनी ने बताया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया। उन्होंने यह एग्जाम खुद की मेहनत के दम पर क्लियर किया। कहीं से कोई कोचिंग नहीं ली थी। चूंकि रवि मोहन सैनी के पिता नेवी में थे, तो उन्होंने उनसे प्रेरणा लेते हुए पुलिस फोर्स जॉइन कर ली। फौजी पिता उन्हें वर्दी में देखना चाहते थे, लिहाजा पिता की खुशी के लिए वे आईपीएस बन गए।
रवि मोहन सैनी ने 2014 में इंडियन पुलिस सर्विसेस (IPS) के लिए क्वॉलिफाई किया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 461 थी। रवि मोहन ने यह एग्जाम तीन बार में क्लियर किया था। पहली बार उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम 2012 में दिया था। लेकिन वह असफल रहे। साल 2013 में दोबार ट्राई किया। तब उन्हें भारतीय डाक और संचार विभाग में नौकरी मिली।
रवि मोहन सैनी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नेवल पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। साल 2001 में कक्षा 10 में, उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन की मेजबानी में केबीसी जूनियर में हिस्सा लिया था। सैनी ने सभी 15 प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीता था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन से मिलने की उनकी इच्छा ने उन्हें शो में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित किया।
14 साल के रवि मोहन सैनी भी इस सवाल का जवाब देकर बने थे करोड़पति
1992 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?
ऑप्शन्स
चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद
क्रिकेट सचिन तेंदुलकर
स्नूकर प्लेयर गीत सेठी
टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस
सही जबाव- चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More