Success Story: दिल्ली छोड़ ताज नगरी में जमाया धंधा, बन गए लाखों के मालिक

Success Story: रोजी रोटी के लिए लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ता है। भारत में बहुत से लोग रोजगार के लिए दिल्ली-मुंबई जाते हैं। इसबीच दिल्ली के रहने वाले एक शख्स आगरा चले गए। इसके बाद बिजनेस शुरू किया। आज इससे मोटी कमाई कर रहे हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड21 Apr 2026, 06:07 AM IST
Success Story: रोहित आगरा में मोमोज बेचकर लाखों में कमाई कर रहे हैं।
Success Story: रोहित आगरा में मोमोज बेचकर लाखों में कमाई कर रहे हैं।

Success Story: हर कोई कभी ना कभी तो अपना बिजनेस (Business Idea) शुरू करने के बारे में सोचता ही है। अक्सर आपने खाने-पीने की किसी चीज का बिजनेस करने की भी सोची होगी। अगर आप बहुत ही कम पैसों में एक शानदार बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप मोमो का बिजनेस (Momo Making Business) शुरू कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही दिल्ली के रोहित शाह ने आगरा में मोमोज का बिजनेस शुरू कर दिया है। आमतौर पर लोग दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में कमाई के लिए जाते हैं, लेकिन रोहित के उल्टा हुआ।

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, रोहित ने छोटे स्तर पर मोमोज का काम शुरू किया। मौजूदा समय में रोहित मोमोज के जरिए हर किसी का दिल जीत लिया। रोहित दार्जलिंग मोमोज़ के नाम से स्टॉल लगाते हैं। रोहित ने बेहद काम लागत से इस बिजनेस शुरू किया था। आज वो बडे़ मालिक बन गए हैं। इससे उनको हर महीने लाखों रुपये कमाई हो रही है।

यह भी पढ़ें | सरकारी अध्यापिका ने दर - दर खटखटाया दरवाजा, शिक्षा की जलाई अलख

परिवार के सपोर्ट से रोहित बने बिजनेस किंग

न्यूज 18 के मुताबिक, रोहित बताते हैं कि वो काम की तलाश में अपने परिवार के साथ दिल्ली से आगरा आए थे। शुरुआती दौर में वो रेस्टोरेंट खोलना चाहते थे, लेकिन इस काम के लिए लागत बहुत ज्यादा आ रही थी। इतने पैसे उस दौर में नहीं थे। ऐसे में मोमोज का स्टॉल लगाना शुरू किया। रोहित ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ मोमोज का काम कर रहे हैं। परिवार में मां, पत्नी और बच्चे शामिल हैं। आज उनके मोमोज खाने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं और अपने बिजनेस से बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें | कैंसर से जंग के बीच आरव ने CBSE में रचा इतिहास, 10वीं में किया टॉप

परिवार का सपोर्ट है बहुत जरूरी

रोहित कहते हैं कि किसी भी काम को करने के लिए परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी है। रोहित बताते हैं कि उनके माता-पिता, भाई, पत्नी सब लोग मिलकर दिनभर मोमोज बनाते हैं। शाम को स्टॉल लगाते हैं। आज रोहित मोमोज़ बेच कर व्यापार के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बना रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSuccess Story: दिल्ली छोड़ ताज नगरी में जमाया धंधा, बन गए लाखों के मालिक
More