Success Story: भारत की सबसे कठिन एग्जाम में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करना लाखों लोगों का सपना है। कई युवा बेहद मुश्किल परिस्थितियों से गुजरकर इस परीक्षा में सफल होते हैं और वे दूसरे यूपीएससी एस्पिरेंट्स को प्रेरित भी करते हैं। ऐसी ही एक प्रेरित करने वाली कहानी है IPS सफीन हसन की है। IPS अधिकारी सफीन हसन गुजरात के रहने वाले हैं। वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव देखें हैं। उनकी मां घर-घर जाकर खाना बनाती थी, तो पिता मजदूरी करके घर को चलाते थे।
सफीन को यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके माता पिता हीरा उद्योग में काम करते थे। लेकिन 2000 में कुछ कारणों से दोनों की नौकरी चली गई। इसके बाद मां ने दूसरे के घर में रसोइए का काम शुरू कर दिया और पिता ने ईंट ढोने का काम शुरू कर दिया। यही नहीं घर का खर्चा चलाने के लिए शाम को दोनों लोद ठेले पर उबले अंडे भी लगाकर बेचते थे।
सफीन हसन ने किया बीटेक
सफीन हसन बचपन से ही पढ़ने में होशियार थे। बेहद मुश्किल आर्थिक हालात के बावजूद हसीन को उनके माता-पिता ने पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सफीन ने रिश्तेदारों के सहयोग से बीटेक किया। कॉलेज ने उनकी मदद की। 11वीं और 12वीं की फीस कॉलेज ने माफ कर दी थी। सफीन का एकमात्र लक्ष्य UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करना था।
साल 2017 में उनके जीवन में बड़ा मोड़ आया। दरअसल, 2017 में जब हसन UPSC की परीक्षा देने जा रहे थे, तब उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन सफीन ने घायल हालत में ही परीक्षा दी। जिसके बाद अस्पताल में एडमिट हुए। इस दौरान उन्होंने कई सर्जरी और फिजियोथेरेपी का दर्द झेला।
अंग्रेजी का उड़ता था मजाक
सफीन हसन एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जब वह कॉलेज में गए तो उनके इंग्लिश बोलने का मजाक उड़ता था। लेकिन उन्होंने इंग्लिश बोलना जारी रखा और इसे ठीक करने पर खूब मेहनत की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू भी इंग्लिश में ही दिया।
उनका कहना है कि यूपीएससी में सिर्फ आपकी नॉलेज चेक की जाती है। एक्सीडेंट और तमाम मुश्किलें आने पर भी सफीन ने हार नहीं मानी। सफीन ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 570 हासिल की और 22 साल की उम्र में IPS बन गए। आज सफीन हसन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।