Success Story: ट्रक ड्राइवर ने यूट्यूब से कमाई कर खरीदा 40 लाख का ट्रक, कोरोना काल में मिला आइडिया

Success Story: सोशल मीडिया का दायरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसे मोटी कमाई भी कर सकते हैं। कुछ ऐसा झारखंड के ट्रक ड्राइवर पंकज मद्धेशिया ने सोशल मीडिया से कमाई कर 40 लाख का ट्रक खरीद लिया है। पंकज भी अब झारखंड के ही ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी की तरह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 06:04 AM IST
Success Story: पंकज मद्धेशिया पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। आज वे यूट्यूब स्टार बन चुके हैं।
Success Story: पंकज मद्धेशिया पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। आज वे यूट्यूब स्टार बन चुके हैं। (News 18 )

Success Story: आजकल के इस डिजिटल युग में कमाई के लिए नई - नई खिड़कियां खुल रही हैं। एक समय था, जब नौकरी या बिजनेस या फिर खेती के जरिए कमाई करते थे। अब टैलेंट है तो हर जगह कमाई है। कुछ ऐसा ही झारखंड के एक और ट्रक ड्राइवर ने सोशल मीडिया के जरिए स्टार बन गया है और अब इसी सोशल मीडिया से मोटी कमाई कर रहे हैं। झारखंड के हजारीबाग के पंकज मद्धेशिया पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। पंकज ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोटी कमाई होने लगी। अब इसी कमाई से 40 लाख का ट्रक खरीद लिया है।

झारखंड के ही ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी को आखिर कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया से ही पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजेश 25 साल से ट्रक चला रहे हैं। अचानक सोशल मीडिया से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। उनकी सोशल मीडिया से इतनी कमाई होने लगी कि एक करोड़ का घर बना लिया। अब ऐसे ही झारखंड के पंकज ने भी सोशल मीडिया की कमाई से ट्रक खरीद लिया है।

यूट्यूब और फेसबुक से मिली नई पहचान

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, पंकज ने साल 2007 में ट्रक ड्राइवर के हेल्पर के रूप में काम शुरू किया था। उस दौरान उन्हें 6000 रुपये महीने मिलते थे। इसके बाद ट्रक चलाना सीख लिया। ऐसे में ड्राइवर बनने पर उनकी सैलरी 12000 रुपये हो गई। फिर साल 2017 तक पंकज की सैलरी 18000 रुपये पहुंच गई। इसके बाद पंकज की शादी हो गई और बच्चे भी हो गए। अब घर चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने टेलर गाड़ी खरीदी। अब जैसे ही आर्थिक स्थति पटरी पर आना शुरू हुई तो देश भर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया।

यह भी पढ़ें | ऑनलाइन कपड़े धोकर अरुणाभ बन गए करोड़पति, 20 लाख में शुरू किया बिजनेस

लॉकडाउन के बाद मिला नया आइडिया

कोरोना काल के आते ही हर किसी को अपने घर के भीतर दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा। काम धंधा सब बंद हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए पंकज ने बताया कि लॉकडाउन के समय ब्लॉग देखते थे। तभी मन में विचार आया कि इसमें कंटेंट भी बना सकते हैं। फिर साल 2023 में उन्होंने यूट्यूब में वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे पंकज के वीडियो लोगों को पसंद आने लगे। आज पंकज के यूट्यूब चैनल पर करीब 1.50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं फेसबुक पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें | कर्ज में डूबा किसान बन गया करोड़पति, 45 लोगों को दिया रोजगार

सोशल मीडिया की कमाई से खरीदा 40 लाख का ट्रक

रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज ने यूट्यूब की कमाई से एक नया ट्रक भी खरीदा है। इस ट्रक की कीमत करीब 35-40 लाख रुपये बताई जा रही है। पंकज अब अपने इस हाईटेक ट्रक के जरिए लोगों को ट्रक की दुनिया का नजारा पेश करेंगे। फिलहाल पंकज झारखंड के एक दूसरे ड्राइवर राजेश की राह पर चल रहे हैं। यह पंकज की मेहनत और सोशल मीडिया की ताकत है, जिसकी वजह से पंकज ने भारी बजट का एक ट्रक खरीद लिया। आज पंकज अन्य लोगों के लिए भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: ट्रक ड्राइवर ने यूट्यूब से कमाई कर खरीदा 40 लाख का ट्रक, कोरोना काल में मिला आइडिया
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuccess Story: ट्रक ड्राइवर ने यूट्यूब से कमाई कर खरीदा 40 लाख का ट्रक, कोरोना काल में मिला आइडिया