Success Story: कहते हैं संघर्षों के सागर में जिसने दिन रात नहाया है, ऐसे ही वीर नागरिकों ने स्वर्णिम इतिहास बनाया है। कुछ ऐसा ही संघर्ष UnoSearch के संस्थापक और सीईओ पंकज श्रीवास्तव का रहा। झारखंड में पढ़ाई, अमेरिकी में नौकरी और अब भारत में सफल बिजनेसमैन बन गए हैं। पंकज उन चुनिंदा उद्यमियों में शामिल हैं जिन्होंने समय के साथ खुद को बदलने के बजाय पूरी इंडस्ट्री को नई दिशा देने का काम किया। आज उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (AI) ब्रह्रास्त्र मानकर बिजनेस का एक नया दरवाजा खोल दिया।
मिंट हिंदी के साथ बातचीत करते हुए पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि वो एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। परिवार में पहले कभी किसी ने कारोबार नहीं किया था। MCA की पढ़ाई के बाद उनका चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुआ। नौकरी के दौरान उन्हें अमेरिका में काम करने का मौका मिला।
कैसे शुरू किया काम ?
पंकज ने आगे बताया कि अमेरिका में अच्छी नौकरी और सुरक्षित करियर होने के बावजूद उन्होंने भारत लौटकर खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला लिया। शुरुआती दौर में उन्होंने बिना किसी बाहरी फंडिंग के बिजनेस किया। शुरुआत में उनके 2 कारोबार पूरी तरह असफल हो गए।
कई बार कारोबार बंद करने की नौबत तक आ गई, लेकिन पंकज ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी बचत के सहारे काम जारी रखा और लगातार संघर्ष करते रहे। साल 2014 में उन्होंने ‘यूनोसर्च’ की शुरुआत की। शुरुआत हेल्थकेयर डिजिटल मार्केटिंग से हुई और धीरे-धीरे कंपनी भारत, अमेरिका और यूरोप के ग्राहकों के साथ काम करने लगी।
Google Premium Partner बनने तक का सफर
लगातार बेहतर प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के दम पर UnoSearch को Google Premium Partner का दर्जा प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि किसी भी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के लिए बड़ी मान्यता मानी जाती है और यह दर्शाती है कि कंपनी वैश्विक स्तर के मानकों पर खरा उतरती है।
कंपनी ने AI को बनाया हथियार
जब दुनिया पारंपरिक SEO रणनीतियों पर निर्भर थी, तब पंकज श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में आने वाले बड़े बदलाव को पहचान लिया। उन्होंने Generative Engine Optimization (GEO) को अपनी रणनीतियों का हिस्सा बनाया और व्यवसायों को AI आधारित खोज प्लेटफॉर्म के लिए तैयार करना शुरू किया।
आज जब ChatGPT, Gemini और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म लोगों के जानकारी खोजने के तरीके को बदल रहे हैं, तब पंकज की दूरदर्शिता UnoSearch को प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके ग्राहकों के ब्रांड केवल Google पर ही नहीं, बल्कि AI-संचालित प्लेटफॉर्म्स पर भी बेहतर विजिबिलिटी हासिल करें।
60 से अधिक उद्योगों का भरोसेमंद ग्रोथ पार्टनर
वर्तमान में UnoSearch 60 से अधिक विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के व्यवसायों के साथ काम कर रहा है। कंपनी ने खुद को केवल SEO एजेंसी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एक AI-संचालित फुल-स्टैक ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित किया है, जो व्यवसायों को तकनीक, डेटा और डिजिटल रणनीतियों के जरिए तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद करता है।
आज कितना बड़ा कारोबार
आज यूनोसर्च का कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी ने 2025 तक 10 लाख डॉलर से अधिक का राजस्व पार कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अब तक 13.7 मिलियन डॉलर (करीब 114 करोड़ रुपये) से अधिक का कारोबार उत्पन्न करने में मदद कर चुकी है।
सफलता का मूल मंत्र
पंकज श्रीवास्तव की सफलता का सबसे बड़ा आधार उनकी नवाचार सोच, तकनीकी समझ और परिणामों पर फोकस है। वे लगातार नए ट्रेंड्स को अपनाने और व्यवसायों को भविष्य के लिए तैयार करने में विश्वास रखते हैं। उनकी यात्रा यह साबित करती है कि सही दृष्टिकोण, लगातार सीखने की इच्छा और तकनीक के प्रभावी उपयोग से एक साधारण शुरुआत को वैश्विक सफलता की कहानी में बदला जा सकता है।