10,000 की सैलरी से 400 करोड़ का कारोबार, पढ़ें विवेक के संघर्ष की गाथा

Success Story: जम्मू-कश्मीर के रहने वाले विवेक रैना विषम परिस्थितियों में सफलता हासिल की है। कभी एक कमरे में रहने वाले रैना ने आज कंपनी का टर्नओवर 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंचा दिया है। उनकी यह सफलता की कहानी आज के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Dec 2025, 06:04 AM IST
Success Story: विवेक रैना एक सफल इंटरनेट कंपनी एक्‍साइटेल (Excitel) के संस्थापक हैं।
Success Story: विवेक रैना एक सफल इंटरनेट कंपनी एक्‍साइटेल (Excitel) के संस्थापक हैं।(द वीकेंड लीडर)

Success Story: ब्रॉडबैंड मार्केट में Excitel किसी परिचय का मोहताज नहीं है। Excitel देश की तेजी से उभरती हुई ब्रॉडबैंड कंपनियों में से एक है। Excitel के प्लान आमतौर पर एयरटेल, जियो, टाटा और BSNL के मुकाबले सस्ते होते हैं। यह ब्रॉडबैंड इंटरनेट कंपनी मार्केट में तेजी से पैर फैला रही है। विवेक रैना का जन्म श्रीनगर में हुआ था। 1990 में कश्मीर में अशांति के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया।

विवेक रैना ने सिर्फ 10,000 रुपये की सैलरी से शुरुआत की। आज उन्होंने 400 करोड़ रुपये का इंटरनेट कारोबार खड़ा कर दिया है। 2015 में उन्होंने एक्‍साइटेल (Excitel) नाम की कंपनी शुरुआत की थी। यह कंपनी इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है। विवेक रैना की कहानी आज के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में सफलता की सीढ़ी बनाई है।

आलीशान घर छोड़कर भागना पड़ा

द वीकेंड लीडर में छपी खबर के मुताबिक, विवेक का श्रीनगर में एक आलीशान घर था, उन्हें अपना घर छोड़कर जम्मू में एक किराए के घर पर रहना पड़ा। विवेक के माता-पिता ने बच्चों की पढ़ाई पर फोकस बढ़ाया। विवेक का श्रीनगर में 14 कमरो का एक आलीशान घर था। विवेक जब 9वीं क्लास में थे, तभी उन्हें श्रीनगर छोड़ना पड़ा था।यह वो दौर था, जब कश्मीरी पंडितों को मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें | IIT, IAS.... इस शख्स ने सब कुछ छोड़ दिया, अब बन गए सिंगर और जमा रहे महफिल

इन तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए विवेक ने MBA की डिग्री हासिल की। विवेक की पहली नौकरी हैथवे (Hathway) में लगी। वहां उनकी सैलरी 10,000 रुपये थी। कंपनी तब छोटे कार्यालयों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन बेचती थी। इसके बाद उन्होंने रिलायंस, ब्रॉडबैंड पेसनेट और डिजिकेबल जैसी कंपनियों में अहम पदों पर काम किया।

यह भी पढ़ें | दिन में ड्यूटी, रात में पढ़ाई, पढ़ाई सिपाही बन गईं असिस्टेंट प्रोफेसर

एक्‍साइटेल के संस्थापक हैं विवेक रैना

नौकरी के दौरान ही विवेक कुछ अलग करना चाहते थे, इसके लिए उनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ आइडिया आते रहते थे। फिर एक समय ऐसा आया कि विवेक न साल 2015 में विवेक ने एक्‍साइटेल नाम की कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है। विवेक ने यह कंपनी बुल्गारिया के उद्यमियों के साथ शुरू की थी। कंपनी का हेडऑफिस दिल्ली में है। भारत के 30 से ज्यादा शहरों में इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी का कारोबार 400 करोड़ पहुंच गया है। एक्साइटेल करीब नौ लाख ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स10,000 की सैलरी से 400 करोड़ का कारोबार, पढ़ें विवेक के संघर्ष की गाथा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स10,000 की सैलरी से 400 करोड़ का कारोबार, पढ़ें विवेक के संघर्ष की गाथा