दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

भारतीय संगीत जगत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर देवेन्द्र फडणवीस और शरद पवार ने शोक व्यक्त किया। छह दशकों तक अपनी मधुर आवाज से उन्होंने हिंदी, मराठी सहित कई भाषाओं के गीतों को अमर बनाया।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
अपडेटेड1 Jun 2026, 07:28 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
सुमन कल्याणपुर
सुमन कल्याणपुर

मुंबई: भारतीय संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से संगीत प्रेमियों और कला जगत में शोक की लहर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि भारतीय संगीत ने अपनी एक बेहद मधुर और भावपूर्ण आवाज खो दी है। उन्होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर ने छह दशक से भी अधिक समय तक अपनी गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके द्वारा हिंदी, मराठी, बंगाली, ओड़िया और कई अन्य भाषाओं में गाए गए गीत आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें | 1 जून को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर ने अपनी अनूठी आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने इसे संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुमनजी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया और उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

यह भी पढ़ें | 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट

शरद पवार ने कहा कि उनके निधन के साथ भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत के स्वर्णिम दौर का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है। उन्होंने दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सदिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
More