Aaj ka Mausam: दिल्लीवालो रजाई निकाल लो! दिल्ली से यूपी तक लढ़केगा पारा, पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी

Sunday Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर गया है। यूपी-बिहार में भी सर्दी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Nov 2025, 06:51 AM IST
दिल्ली से यूपी तक ठंड का प्रकोप
दिल्ली से यूपी तक ठंड का प्रकोप

Today Weather Update, 16 November 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पर आ गया है, जिसकी वजह से राजधानी के लोगों को नवंबर में ही दिसंबर-जनवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं यूपी-बिहार में मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार यूपी में कोहरे में इजाफा होगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने की संभावना है।

वहीं अगर पहाड़ों की बात करें, तो वहां भी मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर होने वाली ये बारिश मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा देगी। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज छाया रहेगा कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शुरुआत कोहरे के साथ होने वाली है। आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई देगा। वहीं आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो लोगों को ठंड का एहसास करवाएगा। वहीं दिल्ली में ठंड के साथ ही प्रदूषण की भी मार पड़ रही है। शहर में सबसे खराब हवा बवाना की है। वहां पर एक्यूआई 433 दर्ज किया गया है।

यूपी-बिहार में लुढ़केगा पारा

देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड पड़ने लगी है। यूपी-बिहार के शहर भी इससे अछूते नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिक ठंडे पूर्वी यूपी के इलाके हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं आज पूर्वी यूपी में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। वहीं बिहार में पछुआ हवा की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, सुपौल, पटना, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, अरवल, मुजफ्फरपुर और कटिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है।

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

आज पहाड़ों पर मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ नजर आएगा। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान तेजी से गिरने की संभावना है, जिससे भीषण सर्दी और घना कोहरा पहाड़ी इलाकों को ढक लेगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलने से गलन और सिहरन वाली ठंड और बढ़ेगी, साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। ताबो, कुकुमसेरी और लाहौल जैसे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि उत्तराखंड में आज बादलों का आना-जाना जारी रह सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्लीवालो रजाई निकाल लो! दिल्ली से यूपी तक लढ़केगा पारा, पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्लीवालो रजाई निकाल लो! दिल्ली से यूपी तक लढ़केगा पारा, पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी