Sunil Thapa passes away: ‘मैरी कॉम’ फेम एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन, क्या था मौत का कारण?

Sunil Thapa passes away: नेपाली और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील थापा के निधन से फिल्म जगत में शोक है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मैरी कॉम में उनके ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। हाल ही में वे द फैमिली मैन 3 में भी नजर आए थे।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Feb 2026, 02:42 PM IST
प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मैरी कॉम में सुनील थापा ने उनके ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। (फाइल फोटो)
प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मैरी कॉम में सुनील थापा ने उनके ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। (फाइल फोटो)(IMDB)

Sunil Thapa passes away: नेपाली और हिंदी फिल्मों में सशक्त अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार, 7 फरवरी को उन्होंने काठमांडू के थापाथली स्थित नॉरविक अस्पताल में आखिरी सांस ली। खबर के सामने आते ही नेपाल से लेकर भारत तक फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।

क्या था मौत का कारण?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों को शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका है। सुबह करीब 7:55 बजे ईसीजी किया गया, जिसके बाद मौत की पुष्टि हुई। परिवार की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की बात कही जा रही है। सुनील थापा नेपाल में रहते थे, जबकि उनका परिवार मुंबई में है। अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों को लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है।

फुटबॉल और फोटो जर्नलिज्म से सिनेमा तक

नेपाल के दांग में जन्मे सुनील थापा का जीवन सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं था। अभिनय में आने से पहले वे मॉडल रहे, मुंबई में प्रोफेशनल फुटबॉल खेल चुके थे और युवा दिनों में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। 1974 में भूटान के राज्याभिषेक जैसे अहम इवेंट को कवर करना उनके करियर का खास पड़ाव रहा।

हिंदी सिनेमा से किया बॉलीवुड डेब्यू

सुनील थापा ने 1981 में हिंदी फिल्म एक दूजे के लिए से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नेपाली सिनेमा में ज्यादा सक्रिय हो गए, जहां उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। विलेन के रोल में उनकी गहरी छाप रही, खासकर ‘चिनो’ में राते कईला का किरदार आज भी याद किया जाता है।

‘मैरी कॉम’ से ‘द फैमिली मैन 3’ तक

हालांकि नेपाली सिनेमा में वे ज्यादा लोकप्रिय रहे, लेकिन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी खास रही। प्रियंका चोपड़ा स्टारर मैरी कॉम फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को याद है। हाल ही में वे वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में भी नजर आए, जहां उन्होंने मनोज बाजपेयी और दलीप ताहिल के साथ स्क्रीन साझा किया। सीरीज में उनका रोल कहानी के लिहाज से काफी अहम था।

सिनेमा के लिए योगदान सिर्फ अभिनय तक नहीं

अभिनय के अलावा सुनील थापा ने नेपाली फिल्म समुदाय के लिए भी काम किया। वे एवरेस्ट फिल्म अकादमी के चेयरपर्सन रहे और नए कलाकारों को मंच देने में अहम भूमिका निभाई। उनका अचानक जाना न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSunil Thapa passes away: ‘मैरी कॉम’ फेम एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन, क्या था मौत का कारण?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSunil Thapa passes away: ‘मैरी कॉम’ फेम एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन, क्या था मौत का कारण?