SuperShe Island Finland: धरती का वो रहस्यमयी आईलैंड, जहां मर्दों की एंट्री बैन! जानिए वजह

SuperShe Island Membership Rules: आज हम आपको एक ऐसे रहस्यई द्वीप के बारे में बताने वाले हैं, जहां मर्दों की एंट्री ही बैन है। यहां सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलती है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस द्वीप पर 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Jan 2026, 03:41 PM IST
इस द्वीप पर मर्दों की एंट्री है बैन
इस द्वीप पर मर्दों की एंट्री है बैन(Canva)

SuperShe Island Finland: समुद्र की गोद में छिपा एक ऐसा रहस्यमयी द्वीप, जहां पुरुषों के कदमों की आहट तक वर्जित है। उस द्वीप का नाम सुपरशी आइलैंड है! फिनलैंड के बाल्टिक सागर में बसा इस आइलैंड को महिलाओं का निजी स्वर्ग कहा जाता है। इसे अमेरिकी उद्यमी क्रिस्टीना रॉथ का 2018 में बनाया था।घने जंगलों, चमकते समुद्र तटों और फिनिश सौना की शांति में महिलाएं यहां बिना किसी बंधन के आत्म-सशक्तिकरण की सांस लेती हैं।

हर किसी नहीं मिलती एंट्री

सुपरशी आइलैंड पर एक समय में केवल 8-10 महिलाओं को ही प्रवेश मिलता है। इस आइलैंड की मेंबरशिप लेने के लिए कुछ नियम कानून हैं। सबसे पहले महिलाओं को बताना पड़ता है कि वे यहां क्यों आना चाहती हैं। यहां पर योग, ध्यान, कायाकिंग, जंगल भ्रमण और बॉनफायर जैसी एक्टिविटियां होती हैं। अब तक इस द्वीप पर आने के लिए हजारों महिलाओं ने सदस्यता ली है। जो महिलाएं इस द्वीप पर आती हैं, वे अक्सर यही कहती हैं कि यहां आकर सबकुछ बेहद आसान और हल्का महसूस होने लगता है।

यह भी पढ़ें | चांदी को लेकर रिच डैड पुअर डैड के लेखक की बड़ी चेतावनी

क्या-क्या मिलेगा द्वीप पर?

द्वीप पर आलीशान विला, मॉडर्न कमरे और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है। बोट से पहुंचने पर वहां आपका शांत समुद्र तट स्वागत करता है। फिनलैंड की संस्कृति से प्रेरित सौना और सितारों से भरी रात आपकी शाम को यादगार बनाती है। हालांकि ये द्वीप महंगा होने की वजह से यहां हर कोई नहीं आ सकता है। हालांकि अब इस द्वीप एक शिपिंग कार्यकारी ने खरीद लिया है।

इस द्वीप को WomanOnly कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से महिलाएं आती हैं, और इस जगह की खूबसूरती और शांति में खो जाती हैं। उन्हें यहां की शांति ऐसा सुकून देती है कि वे सिर्फ खुद को महसूस कर पाती हैं। यही वजह है कि ये द्वीप उनके लिए एक खास अनुभव बन जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuperShe Island Finland: धरती का वो रहस्यमयी आईलैंड, जहां मर्दों की एंट्री बैन! जानिए वजह
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuperShe Island Finland: धरती का वो रहस्यमयी आईलैंड, जहां मर्दों की एंट्री बैन! जानिए वजह