Who is Suresh Gopi: मेरी जगह इन्हें मंत्री बनाएं...केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के इस्तीफे की पेशकश से मची सियासी हलचल

Suresh Gopi Latest News: केंद्रीय मंत्री और अभिनेता सुरेश गोपी ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि सी. सदानंदन मास्टर को मंत्री बनाया जाए तो ये केरल की राजनीति में नया अध्याय होगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Oct 2025, 10:41 AM IST
कौन हैं केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
कौन हैं केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

Suresh Gopi Resignation News: केंद्रीय मंत्री और अभिनेता सुरेश गोपी ने हाल में अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जगह एक मंत्री का नाम भी आगे किया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने सुरेश गोपी इस्तीफा दे रहे हैं।

किसे बनाना चाहते हैं मंत्री?

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि अगर मुझे मेरे पद से मुक्त कर दिया जाता है और सी. सदानंदन मास्टर को मंत्री बनाया जाए, तो मैं मानता हूं कि यह केरल की राजनीति में एक नया अध्याय होगा। उनका कहना है कि वो दूसरों के लिए रास्ता खोलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | जोखिम से डरते हैं 80% भारतीय, निवेश पर SEBI के सर्वे में निकली चौंकाने वाली बात

क्यों छोड़ रहे मंत्री का पद?

अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि मैं सिर्फ अपना फिल्मी करियर जारी रखना चाहता था। मंत्री बनने में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। मैं एक्टिंग कर के कमाना चाहता हूं, क्योंकि मेरे बच्चे अभी कहीं स्थिर नहीं हुए हैं और कुछ लोग मेरी कमाई पर निर्भर हैं। उनकी मदद करने के लिए मेरा आय का स्रोत बंद नहीं होना चाहिए, लेकिन अभी लगभग बंद हो चुका है।

कौन हैं सुरेश गोपी?

सुरेश गोपी एक प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो 2024 में त्रिशूर (केरल) से बीजेपी सांसद चुने गए और वर्तमान में केंद्र सरकार में पर्यटन और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने 1990 के दशक में Commissioner, Lelam जैसी हिट फिल्मों से एक्शन हीरो की पहचान बनाई और Kaliyattam के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है।

कौन हैं सी. सदानंदन मास्टर?

सी. सदानंदन मास्टर एक वरिष्ठ भाजपा नेता, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें 2025 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। वे केरल के कन्नूर जिले से हैं और 1994 में राजनीतिक हिंसा के दौरान दोनों पैर गंवाने के बाद भी सक्रिय राजनीति में बने रहे, जिससे उन्हें "लिविंग मार्टिर" कहा जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Suresh Gopi: मेरी जगह इन्हें मंत्री बनाएं...केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के इस्तीफे की पेशकश से मची सियासी हलचल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Suresh Gopi: मेरी जगह इन्हें मंत्री बनाएं...केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के इस्तीफे की पेशकश से मची सियासी हलचल
OPEN IN APP