
Surya Grahan 2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण है, दुनिया के कुछ दक्षिणी हिस्सों से दिखाई देगा। भले ही हर जगह से यह सीधे न दिखे, लेकिन इसका रोमांच पूरी दुनिया में महसूस किया जाएगा। लोग इसे लाइव स्ट्रीम और ऑनलाइन प्रसारण के जरिए भी देख सकेंगे।
नासा के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर 2025 को लगेगा। समय के अंतर के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह दिखाई देगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकेगा, बल्कि उसका केवल कुछ हिस्सा ही ढकेगा। सबसे अच्छे स्थानों से देखने वाले लोग लगभग 80–85 प्रतिशत तक सूरज ढका हुआ देख पाएंगे।
सूर्य ग्रहण देखना यादगार अनुभव है, लेकिन इसे सावधानी से देखना बहुत जरूरी है। बिना सुरक्षा के सूर्य को कुछ सेकंड भी सीधा देखना आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। नासा और अमेरिकी खगोल संघ द्वारा बताए गए कुछ सुरक्षित तरीके इस प्रकार हैं:
बता दें कि ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जोकि भारत में नजर नहीं आएगा। इसके अलावा अमेरिका और कनाडा में रह रहे लोग भी इस बार साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर इस बार आपने इसे देखने का मन बनाया हुआ है और आप इनमें से किसी एक जगह पर रहते हैं तो ये मौका आपके हाथ नहीं लगने वाला है।