Surya Grahan Date And Timing 2026: 16 या 17 फरवरी, कब लग रहा साल का पहला सूर्यग्रहण? जानिए टाइमिंग और सूतक काल

Surya Grahan Timing: फरवरी में साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं आइए इसके साथ ही इसके सूतक काल के बारे में भी जानते हैं

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Feb 2026, 03:58 PM IST
कब लग रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण?
कब लग रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण?

Solar Eclipse February 2026: साल का पहला सूर्यग्रहण इसी महीने फरवरी में लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण की तारीख को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि सूर्यग्रहण 16 फरवरी को लग रहा है, तो कुछ लोगों का कहना है कि सूर्यग्रहण 17 फरवरी को लग रहा है। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे है, तो चलिए आपको बताते हैं।

किस दिन लग रहा सूर्यग्रहण

साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण?

जब भी सूर्यग्रहण लगता है, तो पहला सवाल यही होता है कि क्या ये भारत में दिखाई देगा? साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ऐसे में मंदिर में रोजाना की तरह पूजा होगी।

यह भी पढ़ें | क्या है जापानी वॉकिंग मेथड? जानिए इस वायरल कार्डियो रूटीन के बेहतरीन फायदे

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण

ये सूर्यग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका में दिखाई देगा, जहां दो वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र स्थित हैं। अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में सूर्योदय के बाद आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत सहित दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

कब लगेगा दूसरा सूर्यग्रहण?

इस साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त में लगने वाला है। स्वतंत्रा दिवस से कुछ दिन पहले 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। ये सूर्यग्रहण भी पूर्ण होगा, लेकिन ये भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें | पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा की मौत पर मचा था बवाल, अब ₹263 करोड़ का समझौता

सूर्यग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम

सूर्यग्रहण के दौरान के समय भोजन और पानी का सेवन वर्जित माना जाता है। इसके साथ ही इस अवधि में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, शादी या नया काम शुरू करना अशुभ माना जाता है।मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए और तेज धार वाले उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बिना सुरक्षा उपकरण के सूर्य की ओर देखना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है। कई लोग ग्रहण के समय यात्रा या बड़े फैसले लेने से बचते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSurya Grahan Date And Timing 2026: 16 या 17 फरवरी, कब लग रहा साल का पहला सूर्यग्रहण? जानिए टाइमिंग और सूतक काल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSurya Grahan Date And Timing 2026: 16 या 17 फरवरी, कब लग रहा साल का पहला सूर्यग्रहण? जानिए टाइमिंग और सूतक काल