Surya Grahan 2026 Timing: दिन में छाएगा गहरा अंधेरा! 27 साल बाद आज दिखेगा ऐसा सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइमिंग

Surya Grahan 12 August 2026: आज साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जानिए भारतीय समयानुसार ग्रहण का सही समय, सूतक काल और भारत में इसके दिखने की पूरी सच्चाई।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड12 Aug 2026, 02:40 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
आज के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग
आज के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग

Surya Grahan 2026 Timing: आज साल का दूसरा और सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने लगने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से ग्रहण काफी खास है और दुनियाभर में कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि भारतवासियों को ये सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। साल 2026 के इस दूसरे सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 04 मिनट पर होगी, जबकि समाप्ति देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय सूर्य चंद्रमा की परछाई से पूरी तरह से ढक जाएगा, जिससे धरती के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए पूरी तरह अंधेरा छा जाएगा।

12 अगस्त के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग- Surya Grahan 2026 Timing

ग्रहण की स्थितिसमय (भारतीय समय/IST)
सूर्य ग्रहण शुरूरात 9:04 बजे
पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरूरात 10:28 बजे
ग्रहण का अधिकतम प्रभावरात 11:16 बजे के आसपास
पूर्ण सूर्य ग्रहण समाप्तरात 12:04 बजे के आसपास
सूर्य ग्रहण पूरी तरह समाप्तरात 1:28 बजे
यह भी पढ़ें | कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं

किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सूर्य ग्रहण से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ये सूर्य ग्रहण यूरोप के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वहां 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले यूरोप में 1999 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया था। पूर्ण सूर्य ग्रहण का मुख्य मार्ग उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा। इन क्षेत्रों में दिन के समय कुछ समय के लिए रात जैसा अंधेरा छा जाएगा। यूरोप के अलावा कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें | सूर्य ग्रहण के दौरान इन चीजों से दूर रहें गर्भवती महिलाएं, बच्चे पर पड़ता है असर

उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी के एक बड़े हिस्से पर पड़ेगी। दुनिया की करीब 12 प्रतिशत आबादी इस ग्रहण को प्रत्यक्ष देख सकेगी। भारत में खगोल प्रेमी नासा और अन्य वैज्ञानिक संस्थाओं की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या 8वें वेतन आयोग ने सबमिट कर दी अपनी रिपोर्ट? लोकसभा से सरकार ने दिया अपडेट

28 अगस्त को लगेगा चंद्र ग्रहण

सारिका घारू ने लोगों से ग्रहण को लेकर अंधविश्वासों से दूर रहने और इसे प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक घटना के रूप में देखने की अपील की। सारिका घारू के अनुसार 15 दिन बाद 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण होगा, लेकिन वह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में अगला सूर्य ग्रहण 02 अगस्त 2027 को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSurya Grahan 2026 Timing: दिन में छाएगा गहरा अंधेरा! 27 साल बाद आज दिखेगा ऐसा सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइमिंग
More