Suryakumar Yadav Controversy: कौन हैं खुशी मुखर्जी? भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार पर लगाया मैसेज करने का आरोप, Video वायरल

Suryakumar Yadav controversy: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी छवि प्रभावित हो सकती है। खुशी का कहना है कि सूर्यकुमार ने उन्हें कई मैसेज किए थे और अब वे किसी से भी बातचीत नहीं कर रही हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 05:18 PM IST
सूर्यकुमार यादव पर खुशी मुखर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
सूर्यकुमार यादव पर खुशी मुखर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

Who is Khushi Mukherjee: भारतीय क्रिकेट के टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आज एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों से सूर्यकुमार की छवि पर गहरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार पर कौन-कौन से आरोप लगाए।

वेबसीरीज के साथ साथ ही फिल्मों में भी नजर आ चुकी खुशी कपूर ने सूर्य कुमार पर आरोप लगाया है कि कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे थे। एक क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने मुझे काफी मैसेज भी किए थे,लेकिन अब मेरी किसी से भी बातचीत नहीं होती है। मुझे कोई लिंक अप नहीं चाहिए। खुशी ने ये सारी बाते एक वीडियो में बोली हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर सूर्यकुमार के फैंस उनके सपोर्ट में उतर गए हैं।

यह भी पढ़ें | भारतीयों के लिए रिटायरमेंट सबसे बड़ी प्राथमिकता, पर क्या आप सच में तैयार हैं?

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई टीवी शो और तमिल फिल्में की हैं। इसके अलावा वो कई बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। खुशी मुखर्जी का जन्म 25 नवंबर 1996 को कोलकाता में हुआ था। वो पहली बार तमिल फिल्म अंजल थुराई में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्म और वेबसीरीज भी की है। खुशी मुखर्जी के इस वायरल वीडियो पर अभी तक सूर्यकुमार की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं अवीवा बेग? बनने जा रहीं प्रियंका गांधी की बहू, जानिए कितनी हैं पढ़ी-लिखी

क्या है पूरा मामला

हाल ही में एक इवेंट के दौरान खुशी मुखर्जी से पूछा गया था कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं। इस सवाल के जवाब में खुशी ने कहा कि मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे काफी क्रिकेटर पड़े हैं। सूर्यकुमार मुझे काफी मैसेज करते थे। अब हम ज्यादा बात नहीं करते। मैं उनसे अपना नाम जोड़ना भी नहीं चाहती। मुझे मेरे से जुड़े किसी लिंकअप की खबरें पसंद नहीं हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuryakumar Yadav Controversy: कौन हैं खुशी मुखर्जी? भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार पर लगाया मैसेज करने का आरोप, Video वायरल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSuryakumar Yadav Controversy: कौन हैं खुशी मुखर्जी? भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार पर लगाया मैसेज करने का आरोप, Video वायरल