Switzerland Tragedy: स्विट्जरलैंड के दर्दनाक हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत, कईयों की स्थिति गंभीर

Switzerland Tragedy: स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना रिसॉर्ट में बार में आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई है और 110 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना के बाद राहत-बचाव तेज किया गया है और सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड2 Jan 2026, 11:04 AM IST
1 जनवरी, 2026 को स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना में एक बार में हुए धमाके में कई लोगों की मौत।
1 जनवरी, 2026 को स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना में एक बार में हुए धमाके में कई लोगों की मौत।(AFP)

Switzerland Tragedy: नए साल की शुरुआत स्विट्जरलैंड के लिए बेहद दर्दनाक रही। मशहूर क्रान्स-मोंटाना स्की रिजॉर्ट के एक बार में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है और 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने इसे देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों में बड़ी संख्या युवाओं की है। कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सियोन, लॉज़ेन, ज्यूरिख और जिनेवा जैसे शहरों के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आधी रात हुआ हादसा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब बार में काफी लोग मौजूद थे। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाया गया। राहत-बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। अटॉर्नी जनरल बीट्रिस पिलौड ने कहा कि जांच में समय लगेगा।

सरकार और प्रशासन ने जताया शोक

स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने इस घटना को देश के लिए बेहद दुखद बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात है। सरकार ने मृतकों के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर शोक जताने का ऐलान किया है और संघीय भवन पर झंडा आधा झुकाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना बेहद जरूरी है।

आपातकाल की घोषणा

वैलिस कैंटनल प्रशासन ने हादसे के बाद पूरे कैंटन में आपातकाल घोषित कर दिया है। सरकार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण है और जांच पूरी होने में समय लगेगा।

जांच जारी, कारणों का अभी पता नहीं

प्रशासन के मुताबिक आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे भड़की। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की पहचान में भी समय लग रहा है और पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSwitzerland Tragedy: स्विट्जरलैंड के दर्दनाक हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत, कईयों की स्थिति गंभीर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSwitzerland Tragedy: स्विट्जरलैंड के दर्दनाक हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत, कईयों की स्थिति गंभीर